Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए विमान ने भरी उड़ान

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को पहली आंतरिक हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए नौ सीटर विमान ने उड़ान भरी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा को झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार व्यवसायिक तौर पर शुरू की गई इस हवाई सेवा में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, अजय भट्ट और पुष्कर सिंह धामी जौली ग्रांट से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति तथा प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों तक हवाई सेवाओं का विस्तार राज्य एवं देश के हित में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास आवागमन को भी सुविधाजनक बनाते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस हवाई सेवा के आरम्भ होने से गढ़वाल व कुमाऊँ को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवागमन को और अधिक सुगम बनाने के लिए जल्द ही उड़ान योजना के तहत अन्य हवाई सेवाएं भी शुरू की जायेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट में निवेशकों ने राज्य में सस्ती हवाई सेवाएं संचालित करने में भी रूचि दिखाई है। शीघ्र ही राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार धरातल पर दिखाई देने लगेगा। इस हवाई सेवा से जौलीग्रंाट से नैनीसैनी के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टमटा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत व विधायक पुष्कर सिंह धामी रवाना हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरवंश कपूर, मुन्ना सिंह चैहान, सुरेश राठौर, गोपाल सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीमा सुरक्षा बल के विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गृह मंत्री का स्वागत किया। जौली ग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज (आरसीएस) के तहत यह पहली उड़ान है। 24 अक्टूबर से नियमित उड़ाने शुरू की जाएंगी। शुरुआत में एक ही उड़ान रहेगी, रिस्पांस मिलने पर दो उड़ाने शुरू की जाएंगी। इस उड़ान में प्रति व्यक्ति किराया 1580 रुपये रखा गया है। हवाई सेवा के उद्घाटन के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए देहरादून रवाना हुए।

Leave A Comment