Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत , जानिए खबर

रुद्रपुर। किच्छा मार्ग पर ट्रक एवं मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम भरोनी बहेड़ी निवासी सचिन पुत्र तेजपाल, धर्मेन्द्र पुत्र छत्रपाल व ग्राम मनकापुर बहेड़ी निवासी अनिल पुत्र रामधुन वाल्टेक फैक्ट्री में काम करते थे। प्रातः तीनों युवक बहेड़ी से बाइक संख्या यूपी-25बीपी-0940 पर सवार होकर फैक्ट्री के लिए रवाना हुए। जब वह किच्छा मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग के करीब पहुंचे तो सामने की ओर से तीव्र गति से आते ट्रक संख्या पीबी23ई-6290 से बाइक की भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। तीनों घायलों को लोेगों की मदद से उपचार के लिए निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने बाइक चला रहे धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया जबकि सचिन व अरविंद की हालत भी काफी चिंताजनक थी। चिकित्सकों ने सचिन की हालत बेहद चिंताजनक देखते हुए उसे रेफर कर दिया। सचिन ने हल्द्वानी ले जाते समय मार्ग में दम तोड़ दिया। जबकि अरविंद को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों के साथ ही घायल व मृतकों के परिजन जिला चिकित्सालय आ पहुंचे जहां धर्मेन्द्र व सचिन के शव देख उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने घायल अरविंद से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। परिजनों का कहना है कि मृतक धर्मेन्द्र का डेढ़ वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था और उसकी एक मासूम बेटी है। वह दो भाईयों में बड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं प्रातः नैनीताल मार्ग पर सिडकुल चैराहा के समीप बाइक एवं कार के बीच हुई भिड़ंत में सिडकुल फैक्ट्री कर्मी प्रेम प्रकाश पुत्र पहलू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री के अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। घायल श्रमिक को उपचार के लिए अन्यत्र रेफर किया गया।

Leave A Comment