Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



डाॅ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पार्क का सीएम ने किया उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को छावनी परिषद क्लेमनटाउन में नवनिर्मित डाॅ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने छावनी परिषद क्लेमेंटाउन में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का भी उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इस जन औषधि केन्द्र से जेनेरिक दवाईयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर के मुख्य भवन का नामकरण डॉ.कलाम के नाम से किया गया है। उन्होंने कहा कि डाॅ.कलाम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आज डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर इस पार्क को समर्पित कर रहे हैं। डाॅ.कलाम सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति थे। एक साधारण सी पृष्ठभूमि से होने के बावजूद भी उन्होंने अनेक मुकाम हासिल किये। डॉ.कलाम का व्यक्तित्व हमें यह सिखाता है, कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ.कलाम ने देश सेवा करते हुए कई भूमिकाएं निभाई। भारत को परमाणु संपन्न बनाने वाले अहम् वैज्ञानिक, एक शिक्षक और देश के प्रथम नागरिक के रूप में डॉ.कलाम सदैव नई प्रेरणा करोड़ो भारतीयों को देते रहे। डॉ.कलाम का देवभूमि उत्तराखण्ड से गहरा नाता रहा है। वे खुद मानते थे कि इस दिव्य भूमि में कुछ ऐसा चमत्कारिक आकर्षण है जो अन्य कहीं नहीं है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि डॉ.कलाम ने अपनी पुस्तक ‘माइ जर्नी: ट्रांसफाॅर्मिंग ड्रीम्स इन टू एक्शन’ में इस बात का जिक्र किया है, कि कैसे देवभूमि आकर उनके जीवन की राह बदली। उन्होंने कहा कि डॉ.कलाम का विजन भारत को एक समृद्ध व विकसित राष्ट्र बनाने का था। डाॅ. कलाम के सपनो को साकार करने की दिशा में आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज के दौर में जल संसाधनों के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। डॉ कलाम का एक विजन था कि देश की नदियों को आपस में जोड़ा जाय। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुभाष पंवार, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी, पार्षद बीना नौटियाल, नरेन्द्र रावत, शमसाद अली, मो. यासिन, मो. तासीन, मंजू कोटनाला, महेश पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment