Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण किया

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, बीएसएनल, आई.टी, राजस्व विभाग, एनआईसी, ई-डिस्ट्रिक्ट, जिला निर्वाचन विभाग इत्यादि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर स्थित सामान्य लोकसभा निर्वाचन के मतगणना स्थल में की जाने वाली विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस दौरान सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा पोस्टल बैलेट व म्ज्च्ठै (इलैक्ट्रानिक ट्रांस्मिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) हाॅल और ईवीएम मतगणना हाॅल में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं तथा मतगणना स्थल पर किये जाने वाले अन्य कार्यों, अस्थाई निर्माण कार्य इत्यादि का जायजा लेते हुए आपसी सुझाव साझा किये। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मतगणना स्थल पर किये जाने वाले विभिन्न अस्थाई निर्माण कार्यों के साथ दोनों मतगणना हाॅल के भीतर प्रवेश द्वार से लेकर निकासी द्वार तथा बाहर बैरिकेटिंग इत्यादि का कार्य पूरा करने, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को, दोनों मतगणना हाॅल के भीतर और बाहर जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु सम्बन्धित को कार्य में लगाने व दोनो मतगणना हाॅल में पर्याप्त मात्रा में फैन इत्यादि की व्यवस्था पूर्ण करने को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग को मतगणना हाॅल तथा स्थल पर विद्युत की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबन्ध करने, बीएसएनल के अधिकारियों कों मतगणना हेतु उचित ब्राडबैण्ड इन्टरनैट कनैक्टिविटी की वैकल्पिक व्यवस्था सहित पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दोनों मतगणना हाॅल में सिटिंग एैरेन्जमैन्ट प्लान, प्रवेश व निकासी द्वार की स्मूथ व्यवस्था, मतगणना एजेन्ट के हाॅल में ठहरने की व्यवस्था सहित कैटरिंग, मोबाईल कलैक्शन प्वाईण्ट, मीडिया सेन्टर इत्यादि की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं के कार्यों को भी समय से सम्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यों पर तत्काल काम शुरू करने को कहा और सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल और अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांगरूम नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों सहित उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात परमेन्द्र डोभाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत सहित सम्बन्धित विभागों तथा अस्थाई निर्माण में सहयोग करने वाले कार्मिक उपिस्थत थे।

Leave A Comment