Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



डीएम व एसएसपी ने किया वर्षा व आंधी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

dm-sp-doon

देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा बीती रात को अत्यधिक वर्षा व आंधी के चलते प्रभावित क्षेत्रों शास्त्रीनगर, सीमाद्वार, गोविन्दगढ काॅलोनी व हिलव्यू काॅलोनी का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नुकसान का जायजा लिया गया और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को तात्कालिक व दीर्घकालिक दोनों तरीकों से हर सम्भव सुधारीकरण व राहत देने के निर्देश दिये।
इस दौरान शास्त्रीनगर सीमाद्वार में मकान के उपर मलवा गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हुई थी और दो लोग घायल हो गये। जिलाधिकारी ने मृतक परिवार को आवश्यक मुआवजा, घायलों को उपचार के साथ ही प्रभावितों को राहत व सुरक्षा हेतु सम्बन्धित अधीनस्थों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त छिलवी काॅलोनी में जहां विधायक कैन्ट हरबंश कपूर की उपस्थिति में लोगों ने जलभराव से हुई क्षति और आगामी बरसाती सीजन को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की गयी। विधायक हरबंश कपूर ने क्षेत्र में जलभराव से हुई गंदगी को हटाने व सफाई के साथ ही पानी की सुरक्षित निकासी, जलभराव रोकने के तात्कालिक उपाय करने की जिलाधिकारी से मांग की। जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिये कि वे मौके पर जाकर जलभराव से निजात पाने व सीवर तथा बरसाती पानी की दुरस्त निकासी के तात्कालिक व दीर्घकालिक उपाय करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद के चकराता, कालसी , विकासनगर, ऋषिकेश, मसूरी इत्यादि क्षेत्रों में आंधी व अतिवृष्टि से इुई किसी भी प्रकार की माॅल व जनहानि की रिपोर्ट प्राप्त की तथा सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों व विकासखण्ड अधिकारियों को प्रभावित स्थलों का स्वंय अथवा अधीनस्थों के माध्यम से दौरा करते हुए हरसंभव वैकल्पिक तथा अन्य प्रकार की व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने प्रातः 6 बजे से ही जनपद आपदा कन्ट्रोल रूम में आंधी व अतिवृष्टि से हुए विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान से सम्बन्धित खबरों व उन पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने हेतु कमाण्ड संभाल ली और जनपद के सभी क्षेत्रों की अपडेट जानकारी प्राप्त करते हुए तदनुसार दिशा-निर्देश दिये जनपद में विकासनगर 1 व्यक्ति, बलबरी रोड एवं भगत सिंह कालोनी में 1-1 व्यक्ति की बहने से मृत्यु हुई है तथा तहसील सदर में मकान के उपर मलवा गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयी। जिलाधिकारी ने आगामी 13 जुलाई तक मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी सम्बन्धित आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को जनपद के आपदा परिचालन केन्द्र से जुड़े रहने के निर्देश दिये।

Leave A Comment