Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



डेंगू का डंक : बकरी के दूध की डिमांड बढ़ी

देहरादून । अगर आपके पास बकरी है और वह भी दूध देने वाली तो इन दिनों आप सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले शख्स हो और आपके बकरी की दूध की कीमत इस समय 1000 रूपये प्रति लीटर से डेढ़ हजार रुपए प्रति लीटर तक है। यानी सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की कहावत कहें या फिर अमृत देने वाली बकरी।क्योंकि डेंगू बुखार की वजह से बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में बीमार हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते इन दिनों सरकारी व निजी चिकित्सालय मरीजों से भरे पड़े हैं। जहां डेंगू की रोकथाम के लिए तरह-तरह के उपाय किये जा रहे हैं। वहीं इस रोग से निपटने के लिए बकरी का दूध व कीवी की डिमांड भी बढ़ गई है। इसके लिए लोग इधर-उधर भटकते देखे जा रहे हैं।  जानकारों के अनुसार बकरी का दूध डेंगू के मरीज के कम होते प्लेटलेट्स को तेजी के साथ बढ़ाता है। यही वजह है कि घरेलू नुस्खों में एक बकरी का दूध भी है। इन दिनों यह बकरी का दूध सबसे ज्यादा डिमांड पर है। शहरी इलाकों में सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों के परिजन ग्रामीण इलाकों में बकरी का दूध खोज रहे हैं। अभी जैसे-जैसे डेंगू के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है वैसे वैसे बकरी के दूध की कीमत भी बढ़ती जा रही है। कई मरीजों के तीमारदार तो ग्रामीण इलाकों में बकरी पालन क्षेत्रों में भूसे के ढ़ेर में सुई की तरह बकरी पालने वाले लोगों को खोज रहे हैं। बरहाल अगर जल्द स्वास्थ्य महकमे ने डेंगू बुखार पर काबू नहीं पाया तो हालात इससे भी बदतर हो सकते हैं। खुद प्रदेश की राजधानी दून में लोग बोतलें लेकर बकरी का दूध लेने के लिए लाईनों में लगकर इंतजार कर रहे हैं। जिसके चलते बकरी पालकों की पौबारह हो रही है। 

Leave A Comment