Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



डेंगू की रोकथाम के लिए ‘सरकार’ गम्भीर

uk-m

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, एडीबी सहित नगर निगम के अधिकारियों के साथ डेंगू की रोकथाम हेतु बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लो.नि.वि. के अंतर्गत आने वाली सड़कों के किनारे की नालियों की सफाई विभाग स्वयं करवाए एवं फ्लाईओवर के अगल-बगल में भी सफाई करवाए। इसके साथ ही एडीबी के अंतर्गत आने वाली सड़कों के गड्ढे भरकर सड़कों की स्थिति को सुधारते हुए जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिरिक्त बेड की व्यवस्था हेतु प्राईवेट अस्पतालों से भी समन्वय स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को पूरे शहर में लगातार फॉगिंग करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाहर करने से मच्छर घर के अन्दर न घुसे, इसके लिये घर के अंदर भी फॉगिंग करवाई जाए। मुख्यमंत्री ने और फॉगिंग मशीनों के खरीदने व अन्य व्ययों के लिये रू. 25 लाख जारी किये और कहा कि यदि और आवश्यकता होगी तो सरकार की तरफ से सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सिर्फ देहरादून और हरिद्वार ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य क्षेत्रों जहाँ डेंगू का प्रकोप होने की सम्भावना है, सफाई के विशेष अभियान चलाए जाएं। यह अभियान तब तक नहीं रूकना चाहिए जब तक डेंगू पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो जाता। उन्होंने नगर की सड़कों में नालियों की सफाई के लिये फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के प्रयोग की बात भी कही। उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस को देखते हुए डेंगू का प्रकोप बढ़ने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता अतः हमको इसके लिये पहले से तैयारियां करनी होंगी। इसके लिये सभी सम्बन्धित विभागों को आगे आएं। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव ओम प्रकाश, सचिव मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी रविनाथ रमन सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment