Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



डेढ़ कुंतल पौधों को पैदल मार्ग से जवानों ने पहुंचाया धाम,जानिए खबर

javan

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तैनात पुलिस कर्मियों ने केदारनाथ में रूद्राक्ष के पौधे को पहुंचाकर इतिहास रचने का कार्य किया है। पहली बार केदारनाथ धाम में रूद्राक्ष के पौधे का रोपण हुआ है। भारी बारिश के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ 18 किमी पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ कुंतल का रूद्राक्ष का पेड़ पहुंचाया गया। जिसकी विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद स्थापना की गई है। अब देश-विदेश से बाबा के दराबर में पहुंचने वाले भक्तों को भगवान शिव के अतिप्रिय रूद्राक्ष के पौधे के दर्शन भी होंगे। दरअसल, भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात केदारनाथ धाम में आज तक रूद्राक्ष का पौधा नहीं था। माना जाता है कि भगवान शिव को रूद्राक्ष अतिप्रिय है। रूद्राक्ष की माला धारण करने से भी मनुष्य के पाप दूर होते हैं। रूद्राक्ष को भगवान शिव का ही स्वरूप माना जाता है, लेकिन शिव धाम होने के बाद भी केदारनाथ धाम में रूद्राक्ष नहीं था। जिसे देखते हुये केदारनाथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने केदारनाथ धाम के लिये रूद्राक्ष का पौधा मंगवाया। पुलिस ने केदारनाथ के लिये रूद्राक्ष के पौधे को देहरादून से गौरीकुंड तक वाहन से मंगवाया। इसके बाद गौरीकुंड से केदारनाथ तक 18 किमी की चढ़ाई पर पुलिस के जवान लगभग डेढ़ कुंतल के इस पौधे को स्वयं अपने कंधों पर धाम में ले गये। जहां पुलिस चैकी केदारनाथ के नंदी बेस कैंप में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रूद्राक्ष के पौधे का वृक्षा रोपण किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। अब केदारनाथ दर्शनों के लिये पहुंचने वाले यात्रियों को एक साथ केदारनाथ धाम में ब्रम्हकमल और रूद्राक्ष के दर्शन हो जाएंगे। रूद्राक्ष और ब्रम्हकमल भगवान शिव को अति प्यारे होते हैं। केदारनाथ पुलिस चैकी इंचार्ज बिपिन चन्द्र पाठक के नेतृत्व में रूद्राक्ष का पौधा केदारनाथ धाम में पहुंचा है। चैकी इंचार्ज ने ही केदारनाथ में ब्रम्हवाटिका की स्थापना की है और वही चाहते थे कि अब धाम में रूद्राक्ष का भी पौधा हो। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान गौरीकंुड से केदारनाथ तक पौधों को अपने कंधों पे ले आये। सभी जवानों ने रूद्राक्ष के पौधे को धाम तक पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग दिया है। भारी बारिश के बीच भी जवान पौधे को धाम में लाते रहे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ के मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग के साथ ही स्थानीय तीर्थ पुरोहित भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे के धाम में पहुंचने के बाद विधिवत पूजा की गई। सभी श्रद्धालुओं के लिये बाबा केदार को चढ़ने वाला प्रसाद बनाया गया। उन्होंने कहा कि पौधे को केदारनाथ धाम पहुंचाने में राहुल कुमार, जीतपाल सिंह नेगी आदि का सहयोग रहा |

Leave A Comment