Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



तकनीकि विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का सीएम ने किया लोकार्पण

cm-uk

देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी के नाम पर उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय का नामकरण किया गया | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में शौर्य दीवार का अनावरण एवं यूनिवर्सिटी एकेडिमिया इंडस्ट्री फोरम का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय का नाम वीर माधो सिंह भण्डारी के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा तकनीकि विश्वविद्यालय के छात्रों का औद्योगिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित कराना जरूरी है। उद्योगों की डिमाण्ड को समझना जरूरी है। आधुनिक तकनीक जिस तेजी से बदल रही है, उस दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। परिवर्तन के दौर में तकनीक के विकास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल विकास पर अधिक बल दिया है। कौशल विकास को बढ़ावा देने एवं स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 तक प्रदेश में एक लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये राज्य में कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आस-पास के गांवों और स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राएं लोगों को कौशल विकास के लिए कुछ समय दे सकते हैं। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और छात्र-छात्राओं को समाज में घुलने-मिलने का समय भी मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.यू.एस रावत, कुलसचिव डाॅ. अनीता रावत, मुख्यमंत्री के तकनीकि सलाहकार डाॅ. नरेन्द्र सिंह, डाॅ. नरेश शर्मा, डाॅ. अशोक कुमार विन्डलास, प्रो. आर. तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment