Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



तीन दिनों से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में छिपे गुलदार को मार गिराया

श्रीनगर गढ़वाल। तीन दिनों से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में छिपे गुलदार को मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसन विभाग के शौचालय के करीब कोरोडोर में मारा गया। बीते रविवार से कॉलेज की बिल्डिंग में ही छिपे इस गुलदार को ढंूढने को लेकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जैसे ही खोजबीन टीम कम्युनिटी मेडिसन विभाग से गुजर रही थी कि अचानक गुलदार ने शौचालय से बाहर आकर उन पर हमला किया। तभी शिकारी अजहर खान ने रायफल से उसे गोली मारी, जिसके तुरंत बाद मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने गुलदार को दूसरी गोली मारी। इससे गुलदार की मौत हो गई। गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब सवा दस बजे एक गुलदार मेडिकल कालेज के मुख्य भवन में घुस गया था। यहां उसने अलग-अलग मंजिलों पर दो घंटे के अंतराल में तीन कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया था। तीनों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटनाक्रम के बाद से मुख्य भवन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बंद कर दिया था। मुख्य भवन से कालेज की दो और इमारतें इंटरकनेक्ट हैं। साथ ही परिसर में फैकल्टी आवास और छात्र-छात्राओं के हॉस्टल भी हैं। वन विभाग और पुलिस की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए वहीं डेरा डाले हुए थी। बताया गया कि सोमवार देर शाम चार मंजिला मुख्य भवन की तीसरी मंजिल के कॉरिडोर में गुलदार की मौजूदगी दिखी। देर रात को इसी मंजिल पर बनी लैब में सामान गिरने की आवाजें सुनाई पड़ीं। यही नहीं, रात करीब एक बजे मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए पिंजरे में बांधे गए कुत्ते के चिल्लाने की आवाजें भी आई। वन विभाग इसे गुलदार की भीतर मौजूदगी के प्रमाण के रूप में ले रहा है। सोमवार दोपहर रेस्क्यू टीम ने मुख्य भवन से जुड़ी इमारतों को जोड़ने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया, ताकि गुलदार इन इमारतों में न जाने पाए। रेस्क्यू टीम की अगुआई कर रहे पौड़ी के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि मुख्य भवन के तीन और निकास द्वारों पर पिंजरे लगा दिए गए थे, कुल मिलाकर मुख्य भवन में चार पिंजरे लगाए थे। शिकारी जॉय हुकिल और वन विभाग की टीम ने आज सुबह गुलदार को मार गिराया।

Leave A Comment