Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



तीन शीर्ष मॉडल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित

FBB

देहरादून। देश के सबसे रोमांचक, मोहक और विश्वसनीय सौन्दर्य प्रतियोगिता एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया के लिए फबीबी, बिग बाज़ार राजपुर रोड देहरादून में अगली मिस इंडिया प्रतिभा की खोज के उत्तराखंड के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। राज्य के विभिन्न भागों से कुल 80 प्रतिभागी इस ऑडिशन में सम्मिलित हुईं। उत्तराखंड राज्य के लिए आयोजित ऑडिशन में प्रतिभागियों के चयन का निर्णय बतौर जज अनुकृति गोसाईं (एफबीबी कलर्स फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया) ने किया। आॅडीशन में चयनित टाॅप थ्री माॅडलों में अदिति जसवाली, अनुभा वशिष्ठ और सुतिमा भंडारी शामिल हैं। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया अपने 55वें संस्करण में देश के सभी 30 राज्यों के प्रतिनिधियों को अलंकृत करने के लिए सभी 30 राज्यों (दिल्ली समेत) की यात्रा करेगा उत्तराखंड राज्य से चयनित शीर्ष 3 प्रतिभागी दिल्ली में 12 अप्रैल को होटल लीला केम्पिंस्की एम्बियंस एंड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय मंडल (नॉर्थ ज़ोनल ) क्राऊनिंग समारोह में सम्मिलित होंगी। शीर्ष प्रतिभागियों को एफ़बीबी के स्टोर मैनेजर ने फूलों का एक गुलदस्ता भेंट किया। दिल्ली में होने वाले नार्थ ज़ोनल क्राऊनिंग समारोह में 8 राज्यों में से प्रत्येक और सबसे योग्य प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस इंडिया जम्मू एन्ड कश्मीर, मिस इंडिया उत्तराखण्ड, मिस इंडिया हरियाणा, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमांचल प्रदेश, मिस इंडिया उत्तर प्रदेश और मिस इंडिया दिल्ली के खिताब से सम्मानित होंगी और मुंबई में जून में मिस इंडिया का ग्रैंड फ़िनाले के आयोजन में अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगीं। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रत्येक मंडल के लिए मेंटर्स (प्रशिक्षकों) को नियुक्त किया जाता है जो प्रतियोगियों को योग्यता प्राप्त होने तक मार्गदर्शन देते हैं। उत्तरी मण्डल की प्रतिभागियों को ग्रूमिंग और खि़ताबी जीत के लिए हिंदी, तेलगू मलयालम फ़िल्मों की अभिनेत्री फ़ेमिना मिस इंडिया 2002 की खिताबी विजेता अभिनेत्री नेहा धूपिया मार्गदर्शन करेंगीं। उत्तरी मंडल के मेंटर चुने जाने पर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने उत्साहित होते हुवे कहा कि , “मैं एक प्रशिक्षक (मेंटर) बनाये जाने पर उल्लासित हूँ मैं प्रतियोगियों को टाइटल जीत के लिए अपने अनुभव साझा करुँगी। यह मुझे अपने समय पर वापस ले जायेगा और मैं प्रत्येक प्रतियोगी को अपना सर्वाेत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही हूँ ।”

Leave A Comment