Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



थराली विधायक मगन लाल शाह का निधन

कर्णप्रयाग, चमोली:  थराली विधायक मगन लाल शाह (57 वर्ष) का सोमवार को कर्णप्रयाग स्थित अलकनंदा व पिंडर संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शोक में व्यापार संघ कर्णप्रयाग, थराली और नारायणबगड़ में बाजार बंद रहे, वहीं विभिन्न राजनैतिक दलों के  नेताओं व सामाजिक संगठनों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। थराली विधायक मगन लाल शाह को सांस में तकलीफ की शिकायत के बाद जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया था। रविवार रात 10.25 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. मगन लाल शाह अपने पीछे दो पुत्र गणेश शाह व सूरज, एक नाती, दो विवाहित पुत्री व एक अविवाहित पुत्री, पत्नी मुन्नी देवी शाह को छोड़ गए हैं। इधर, विधायक के निधन की खबर जैसे ही उनके गांव व कर्णप्रयाग स्थित उनके आवास पहुंची तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। रात्रि को ही उनके शव को विशेष एंबुलेंस से कर्णप्रयाग तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। सोमवार प्रात: 6 बजे उनका पार्थिव शरीर कर्णप्रयाग स्थित सुभाषनगर आवास पर लाया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शोकाकुल परिवार को नाते-रिश्तेदारों व मित्रजनों सहित भाजपा जनप्रतिनिधियों ने ढांढस बंधाया। इस बीच, सोमवार दोपहर 12 बजे करीब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलीकॉप्टर से गौचर हवाई पट्टी पहुंचे और इसके बाद कर्णप्रयाग में सुभाष नगर स्थित विधायक के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। शव को मुखाग्नि दिवंगत विधायक शाह के ज्येष्ठ पुत्र गणेश शाह व सूरज शाह ने दी। थराली विधायक स्व. मगन लाल शाह के निधन पर व्यापारसंघ कर्णप्रयाग ने शोक में बाजार बंद रखे और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें कर्मठ व मेहनती जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया। कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र सहित नारायणबगड़, थराली, देवाल व घाट से आए ग्रामीणों ने भी दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave A Comment