Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तरकाशी । खरीदे गए भूखंड का दाखिल-खारिज करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए उत्तरकाशी जिले की चिन्यालीसौड़ तहसील के तहसीलदार चंदन सिंह राणा को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित तहसीलदार के खिलाफ देहरादून विजिलेंस कार्यालय में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस घटना के बाद से तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के कैंथोली निवासी नारायण सिंह पंवार ने शिकायत की थी कि उन्होंने ओमप्रकाश पुत्र चतर लाल, निवासी टिहरी गढ़वाल से 1.85 लाख रुपये में एक आवासीय भूखंड खरीदा। इस पर निर्धारित स्टाम्प शुल्क भी अदा किया गया। भूखंड को राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज कराने (दाखिल-खारिज) के लिए उन्होंने चिन्यालीसौड़ तहसील में आवेदन किया। लेकिन, तहसील से दाखिल-खारिज पत्रावली को अपूर्ण बताते हुए आवेदन निरस्त कर दिया गया। शिकायतकर्ता नारायण सिंह पंवार की ओर से दोबारा शपथ पत्र दाखिल कर पत्रावली को बहाल किया गया। साथ ही वह तहसीलदार चंदन सिंह राणा से भी दाखिल-खारिज के संबंध में मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार तहसीलदार ने इस पर 13 हजार रुपये खर्च आने की बात कही। लेकिन, शिकायतकर्ता के यह कहने पर कि उसकी स्थिति इतने पैसे देने की नहीं है, तहसीलदार ने दोटूक कहा कि दस हजार रुपये देने के बाद ही काम हो पाएगा। इसके लिए तहसीलदार ने उन्हें 21 अगस्त को अपने कार्यालय में बुलाया। शिकायतकर्ता ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वह किसी भी हाल में रिश्वत नहीं देना चाहता, बल्कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाना चाहता है। इसके बाद डीआइजी विजिलेंस कृष्ण कुमार वीके ने शिकायत की जांच करवाई और सही पाए जाने पर एक ट्रैप टीम का गठन किया। बुधवार को यह टीम चिन्यालीसौड़ पहुंची, जहां मुखवा (उत्तरकाशी) निवासी तहसीलदार राणा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया। उधर, आरोपित को रंगे हाथ गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन के लिए डीआइजी विजिलेंस ने पारितोषिक देने की घोषणा की है।

Leave A Comment