Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



दून मेडिकल कालेज का जल्द होगा शुभारम्भ

cmदून मेडिकल कालेज की स्थापना का टाईम फ्रेम तय कर दिया गया है। एमसीआई (मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया) के मानक के अनुसार नवम्बर तक सभी निर्माण के कार्य पूरे कर लिये जायेंगे। उपकरणों और फर्नीचर की खरीद कर ली जायेगी। फैकल्टी का चयन कर लिया जायेगा। इससे पहले प्रिंसिपल की नियुक्ति कर दी जायेगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिये गये। सचिवालय में गुरूवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने टाइम फ्रेम तय किया। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल कालेज के लिए 114 करोड रूपये की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्हेांने सख्त हिदायत दी कि एक महीने में दून चिकित्सालय में इंजीनियरिंग विधि से 10 शैय्याओं की व्यवस्था करे। एमसीआई मानक के अनुसार 300 बेड होने चाहिए। अभी दून अस्पताल में 10 बेड की कमी है। इसके साथ ही एक महीने में ही रैम्प की व्यवस्था और दून महिला व पुरूष चिकित्सालय में बेड की दूरी 1.5 मीटर पर किया जाय। निर्माणाधीन भवन का निर्माण, बिजली, पानी, छात्रावास और आवास का निर्माण कार्य भी 30 सितम्बर तक पूरा कर लिया जाय। एमसीआई के मानक के अनुसार फैकल्टी के 65 पद, रेजिडेंट डाक्टरों के 46 पद, पैरामेडिकल के 100 पद और नर्स के 175 पदों पर तैनाती भी एक माह में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फर्नीचर और उपकरण की खरीद पारदर्शी प्रक्रिया से तीन महीने में पूरा कर लिया जाय। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 15 दिन में चिकित्सा शिक्षा विभाग संशोधित नियमावली तैयार कर लें। प्रिंसिपल, फैकल्टी, पैरा मेडिकल स्टाफ के चयन के लिए नियमानुसार कमेटी बना लें। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर निदेशक प्रो. आशुतोष स्याना को दून मेडिकल कालेज का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया है। इन्हीं की निगरानी में सभी कार्य होंगे। साप्ताहिक माॅनिटरिंग की जिम्मेदारी भी प्रो. स्याना की होगी। चिकित्सा शिक्षा सचिव आर.के.सुधांशु, अपर सचिव नीरज खैरवाल पाक्षिक माॅनिटरिंग करेंगे। प्रगति की मासिक समीक्षा मुख्य सचिव खुद स्वयं करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव न्याय, अपर सचिव कार्मिक आर.सी.लोहनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment