Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



दून विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न

uk

डॉ0 मुरली मनोहर जोशी तथा नरेंद्र सिंह नेगी को मानद उपाधि

देहरादून | राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपाधियां तथा पदक प्रदान किए। राज्यपाल जो कि दून विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भी है, ने सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 मुरली मनोहर जोशी तथा प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को क्रमशः डॉक्टर ऑफ साइंस तथा डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से विभूषित किया। दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्ष 2011 से 2016 तक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इनमें 617 पोस्ट ग्रेजुएट, 380 स्नातक उपाधि तथा 5 पी.एच.डी उपाधिधारक सम्मिलित हैं। राज्यपाल ने प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 44 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया।

विश्वविद्यालयों की समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

अपने दीक्षांत उद्बोधन में राज्यपाल मौर्य ने कहा कि समाज की आवश्यकता के अनुरूप शोध कार्यों को प्रोत्साहन देना तथा समग्र विकास के लिए नीति निर्माण में सहायता देना विश्वविद्यालयों की बड़ी जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय मात्र डिग्री देने वाले संस्थान नहीं है। विश्वविद्यालयों की समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेष रूप से उत्तराखण्ड जैसे क्षमतावान परन्तु युवा राज्य के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को कई महत्वपूर्ण कार्य करने हैं। उत्तराखंड राज्य का अपना एक विशिष्ट भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश है। इस विशेषता को पहचान कर, यहां की महिलाओं, युवाओं, किसानों के समग्र विकास की नीतियां बनाई जानी आवश्यक हैं। एक क्षेत्र विशेष की योजना दूसरे क्षेत्र में लाभदायक हो, यह आवश्यक नहीं। यहां सेक्टर आधारित नीतियों की अधिक आवश्यकता है। हमारे विश्वविद्यालयों को ऐसे व्यवहारिक शोध एवं अनुसंधान पर अपनी क्षमता केन्द्रित करनी होगी। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा सहित सभी अक्षय ऊर्जा स्रोतों से जुड़ी सस्ती तथा जन सुलभ तकनीकों का विकास समय की मांग है। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों तथा कालेजों को भवनों को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित करना चाहिए।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों हेतु रुपए 5 करोड़ का अनुदानः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों हेतु रुपए 5 करोड़ का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय अथवा शिक्षण संस्थान में अच्छे शिक्षक हों तो संसाधनों की कमी भी दूर हो जाती है। डाॅ0 मुरली मनोहर जोशी तथा नरेंद्र सिंह नेगी को मानक उपाधि प्रदान करने में विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लोकभाषाओं तथा हिमालय के संरक्षण संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में दून विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल होगा। कोई भी शैक्षणिक संस्थान या विश्वविद्यालय सबसे अधिक अपने मुखिया व शिक्षकों पर निर्भर करता है। शैक्षणिक संस्थाओं में भौतिक संसाधनों की कमी को अच्छे शिक्षक पूरी कर सकते है परन्तु अच्छे शिक्षकों की कमी को कोई दूर नहीं कर सकता है। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि दीक्षांत समारोहों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने शैक्षिक कैलेंडर को कड़ाई से लागू किया है। दून विश्वविद्यालय में 180 दिन के सापेक्ष विगत शैक्षणिक सत्र में 212 दिन पढ़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 5 विभूतियों को राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधि दी जाएगी।सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ0 मुरली मनोहर जोशी ने उपाधि स्वीकार करते हुए कहा कि दून विश्वविद्यालय को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली इको फ्रेंडली पॉलिसी निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने हिमालय का महत्व बताते हुए हिमालय की आर्थिकी, पारिस्थितिकी पर गहन शोध की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय और उसके जल स्रोतों का संरक्षण संवर्द्धन हमारी प्राथमिकता है। डॉ0 जोशी ने संस्कृत का महत्व बताते हुए संस्कृत के अध्ययन और संस्कृत के ग्रंथों पर शोध को भी जरूरी बताया।लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उपाधि स्वीकार करते हुए कहा कि उनके माध्यम से उत्तराखंड की लोक भाषाओं का सम्मान किया गया है। उन्होंने राज्य की गढ़वाली-कुमाऊंनी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं तथा संस्कृति के संरक्षण को जरूरी बताया।

Leave A Comment