Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



दूरस्थ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गयी

अल्मोड़ा । भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन के 11 अपै्रल को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज प्रथम दिन पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गयी। राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा एवं कुमाऊ इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट से कार्मिकों को सामाग्री वितरण के साथ उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियो की रवानगी के दौरान उपस्थित सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने है इसके लिए पूरी चुनाव प्रक्रिया में मुस्तैदी के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि आज रा0इ0का0 अल्मोड़ा से विधानसभा अल्मोड़ा की 11, सोमेश्वर की 16 व जागेश्वर की 51 पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामाग्री वितरण करने के पश्चात् उनकी रवानगी की गयी है। उन्होंने बताया कि आज नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल की उपस्थिति में इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट से विधानसभा द्वाराहाट की 05, विधानसभा सल्ट की 66 एवं विधानसभा रानीखेत की 15 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गयी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी कार्मिकों को निर्भय होकर मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराना होगा साथ ही कोई भी कठिनाई या समस्या आती है तो सम्बन्धित सैक्टर या जोनल मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्मिकों को निर्वाचन सामाग्री लेने में असुविधा न हो इसके लिए सामाग्री प्राप्त करने के पृथक-पृथक काउन्टर की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी सहायक रिटर्निंग आफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट व सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पर पैनी निगाह रखेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा ने बताया कि पोलिंग पार्टियो के साथ पुलिस जवानो की भी तैनाती की गयी है जो कानून व्यवस्था के लिए उत्तरदायी रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए पूर्ण तैयारिया की गयी है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एल0 फिरमाल, सहायक रिटर्निंग आफिसर सीमा विश्वकर्मा, राहुल शाह, मोनिका, नोडल अधिकारी कार्मिंक जगमोहन सोनी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शंकर राम सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य कार्मिंक उपस्थित थे।

Leave A Comment