Breaking News:

पहचान : दोनों हाथ नहीं फिर भी नहीं मानी हार और बने तहसीलदार -

Tuesday, November 17, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने निकाली नगीश्वर मंदिर रिखोली तक विशेष साइकिल राइड -

Tuesday, November 17, 2026

टाईगर इंडिया खेलो फुटबाल ट्रायल मे चुने गए 21 खिलाडी -

Tuesday, November 17, 2026

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026



देश भर में 80% बैंक खातों और 60% मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ा

Aadhar

देश भर में 87 करोड़ बैंक खातों और 85 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ा जा चुका है। आधार योजना की प्रबंधन एजेंसी यूआईडीएआई के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। देश भर में 80% बैंक खातों और 60% मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ा जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि आधार समयसीमा खत्म होने के एक माह पहले 109.9 करोड़ खातों में से लगभग 87 करोड़ को आधार से जोड़ दिया गया है। इनमें से 58 करोड़ बैंक खातों का सत्यापन भी हो चुका है। बाकी में बैंक में दाखिल दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्रक्रिया जारी है। सरकार ने इस काम के लिए 31 मार्च 2018 तक का समय रखा है। अधिकारी ने कहा कि 142.9 करोड़ सक्रिय मोबाइल कनेक्शनों में से 85.7 करोड़ को पहले ही आधार से जोड़ा जा चुका है। ताकि मोबाइल फोनधारकों की पहचान सुनिश्चित हो और धोखाधड़ी को रोका जा सके। केंद्र सरकार ने काले धन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पैन संख्या को भी आधार से जोड़ना अनिवार्य किया है। यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि 120 करोड़ से अधिक नागरिकों को आधार आईजी जारी हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 31 मार्च तक सौ फीसदी आधार सत्यापन पूरा हो जाएगा। ज्यादातर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं आधार को निवास पहचान पत्र के रूप मांगती हैं। उद्योग संगठन एसोचैम ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बैंक खातों को आधार से जोड़ने की समय-सीमा मौजूदा 31 मार्च से आगे बढ़ाई जाए क्योंकि कई फर्जीवाड़ों के मद्देनजर इस समय बैंकों के कर्मचारी उनसे निपटने के लिए अपनी प्रक्रिया को पुख्ता करने में व्यस्त हैं। एसोचैम ने कहा कि ग्राहकों पर बैंकों से ही नहीं भुगतान सेवा कंपनियों से भी दबाव बनाया जा रहा है जिससे काफी उथल-पुथल की स्थिति पैदा हो सकती है। यूआईडीएआई ने हाल ही में हर आधार कार्ड धारक को वचरुअल आईडी देने करने की योजना पेश की है। इससे आपको जब भी अपने आधार की जानकारी कहीं देने की जरूरत पड़ेगी, तो आपको 12 अंकों के आधार नंबर की बजाय 16 नंबर की वचरुअल आईडी देनी होगी।

Leave A Comment