Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



देहरादून: आशारोड़ी में पेड़ काटे जाने के विरोध में सड़क पर उतरे विभिन्न संगठन व पर्यावरण प्रेमी

 

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लिए दून के आशारोड़ी में साल समेत अन्य बहुमूल्य पेड़ काटे जाने का दून के पर्यावरण प्रेमियों के साथ ही तमाम संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे आशारोड़ी में जंगल काटे जाने का विरोध करने के लिए देहरादून की तमाम संस्थाएं और बड़ी संख्या में आम लोग रविवार को आशारोड़ी पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में देश के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रवि चोपड़ा, हिमांशु अरोड़ा भी शामिल हुए। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए मोहंड और आशारोड़ी में लगभग 22000 पेड़ काटे जा रहे हैं। पिछले दिनों आशारोड़ी में पेड़ों का कटान शुरू होने के साथ ही देहरादून के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। यहां की सामाजिक संस्थाएं हर रोज यहां जंगलों पर नजर रखे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद से आशारोड़ी में नए पेड़ काटने का सिलसिला थमा है, लेकिन भविष्य में सभी पेड़ काटे जाने की संभावना को देखते हुए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को किए गए प्रदर्शन में इस विरोध की अगुवाई कर रहे देहरादून की संस्था सिटीजन फॉर ग्रीन देहरादून के अलावा एसएफआई, उत्तराखंड महिला मोर्चा, हिंद स्वराज, द अर्थ एंड क्लाइमेट चेंज इनीशिएटिव, भारत की जनवादी नौजवान सभा,आगास, पराशक्ति, अखिल गढ़वाल सभा, राज्य आंदोलनकारी मंच प्रमुख आदि संस्थाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जंगल काटने के विरोध वाली तख्तियां ली हुई थी। वे लगातार नारेबाजी कर रहे थे और जनगीत गा रहे थे। प्रदर्शन के दौरान जनरंग और एसएफआई की ओर से मुक्ति का मार्ग नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जंगल बचाने और धरती की सुरक्षा करने का संदेश दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने जंगलों को बचाने और जरूरत से ज्यादा प्रकृति का दोहन न करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर एस एफ़ आई राज्य सचिव हिमांशु चौहान, शैलेन्द्र परमार ,नौजवान सभा से सत्यम, कलाकार व वरिष्ट पत्रकार त्रिलोचन भट्ट ,राज्य आंदोलनकारी जयदीप सकलानी,  ज्योत्सना, मृदुला, पीयूष, यह लोग हुए शामिलनप्रो. रवि चोपड़ा, हिमांशु अरोड़ा, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, इरा चौहान ,दीपा कौशलम्, भावना, डॉ. आंचल शर्मा, जगदंबा प्रसाद मैठाणी, रुचा सिंह, जया, गुणानंद जखमोला, मनोज कुंवर, प्रकाश नेगी, रिद्धि, वर्षा सिंह, मनोज ध्यानी आदि शामिल रहे।

Leave A Comment