Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



देहरादून : दिवाली के दिन वायु प्रदूषण 10 से 15 गुना तक बढ़ा

diwali

देहरादून। दिवाली की रात देहरादून में वायु प्रदूषण सामान्य के मुकाबले 10 से 15 गुना तक बढ़ गया था। थिंक टैंक गति फाउंडेशन ने दीपावली की रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक खास मोबाइल मशीन के जरिए पीएम-2.5 और पीएम-10 को मापा, जिसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आये। गति फाउंडेशन के सह संस्थापक आशुतोष कंडवाल ने बताया कि उनकी टीम की ओर से बल्लीवाला चैक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, पटेलनगर, सहारनपुर चैक, झंडा चैक, खुड़बुड़ा मोहल्ला, गांधीग्राम, गोविंदगढ़ और घंटाघर में वायु प्रदूषण की स्थिति मापी गई। इस दौरान घंटाघर जैसे खुले क्षेत्र की तुलना में घनी आबादी वाले पटेलनगर और गांधीग्राम जैसे क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा दर्ज किया गया। कंडवाल के अनुसार उम्मीद की जा रही थी कि इस साल विभिन्न जागरूकता अभियानों के कारण आतिशबाजी पिछले सालों की तुलना में कम होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लगभग पिछले साल के बराबर ही इस साल भी आतिशबाजी की गई। जलते हुए पटाखे गिरने के कारण कई जगहों पर रात के समय कूड़ेदानों में भी आग लगी हुई नजर आई। इस आग ने भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने में योगदान किया। उन्होंने बताया कि प्रदूषण मापने वाली टीम को शहर में कई जगहों पर कुत्ते और गायें नजर आए, जो लगातार बजते पटाखों के कारण काफी भयभीत थे और इधर-उधर भाग रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि पटाखे छोड़ने के लिए रात 8 बजे से 10 बजे का समय तय किया था, लेकिन देहरादून में रात 12 बजे तक भी पटाखे छूटते रहे। कई मुख्य मार्गोंं पर तो रात को 11 बजे तक आतिशबाजी की दुकानें खुली हुई थी। कंडवाल ने बताया कि देहरादून शहर में प्रदूषण का स्तर मापने का कार्य 5 नवंबर को शुरू किया गया था। दिवाली की रात भी दस अलग-अलग स्थानों पर पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर मापा गया। अगले 2 दिनों तक भी प्रदूषण मापने का यह सिलसिला जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में निकले निष्कर्ष को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।

Leave A Comment