Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



देहरादून में बेनेटॉन इण्डिया के पहले फैमिली स्टोर का कार्तिक आर्यन ने किया शुभारम्भ

doon-kartik

बेनेटॉन का तीसरा और सबसे बड़ा स्टोर होगा शहर का

देहरादून। भारत में अपने 25 फैशनेबल वर्षों का जश्न मनाते हुए, इटली के लीडिंग फैशन ब्रांड ‘यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटॉन’ ने आज अपने कदमों का विस्तार करते हुए एक और महत्वपूर्ण स्टोर के शुभारम्भ की घोषणा की। देहरादून में उद्घाटित हुआ यह पहला ‘फैमिली स्टोर। इस ब्रांड की उत्सवी विस्तार योजना का हिस्सा है। इस शानदार स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड के बेहद आकर्षक और स्टाइलिश हीरो युवा दिलों की धड़कन ‘कार्तिक आर्यन’ ने किया। भव्य और विशाल क्षेत्र में फैला यह 2 मंजिला स्टोर चहल-पहल से भरपूर ‘राजपुर रोड’ पर स्थित है और बेनेटॉन नवीन रिटेल कॉन्सेप्ट ‘ऑन कैनवास’ पर आधारित है। फैशन की दुनिया में खुलने वाला या नया दरवाजा शहर में बेनेटॉन का सबसे बड़ा स्टोर होगा और तकनीक तथा भावनात्मक अनुभव के सही कॉम्बिनेशन के साथ सबसे आधुनिक स्टोर आर्किटेक्चर को भी दर्शायेगा। इस नए स्टोर की लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए, श्री संदीप चुघ, सीईओ तथा एमडी, बेनेटॉन इण्डिया, ने कहा-‘उत्तर भारत में देहरादून बेनेटॉन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यहाँ पहले से मौजूद हमारे दो स्टोर्स ने शहर के फैशन के दीवानों से बहुत अच्छा प्रतिसाद पाया है। हम देहरादून में अपने पहले फैमिली स्टोर के साथ अपनी उपस्थिति में और विस्तार करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं। इस स्टोर की लॉन्चिंग के साथ ही, जो कि पूरे परिवार के लिए एक ‘वन स्टॉप फैशन डेस्टिनेशन’ के रूप में सेवाएं देगा, हम आगे देहरादून के साथ अपने और भी मजबूत रिश्तों तथा इस शहर में अपनी सशक्त उपस्थिति की ओर देख रहे हैं। भारत में 25 वर्षों के पूरे होने के साथ ही, ‘यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटॉन’ देश में अपने प्रयासों को लेकर निरंतर मेहनत कर रहा है और हम अपने ग्राहकों से वादा करते हैं कि हम उन्हें निरंतर उच्च गुणवत्ता युक्त, डेमोक्रेटिक फैशन एवं मजबूत ब्रांड वैल्यू प्रदान करते रहेंगे।’नए स्टोर के उद्घाटन की इस दोपहर को रोमांच, उत्सव और फैशन के तमाम रंगों से भरने के लिए इस अवसर पर विशेष तौर से उपस्थित थे, युवा दिलों की धड़कन, बॉलीवुड के चहेते सितारे ‘कार्तिक आर्यन’, जिन्होंने मेंस सेक्शन से अपने पसंदीदा स्टाइल को चुनकर नए कलेक्शन को दर्शाया। भारत में बेनेटॉन के 25 बरस पूरे होने को लेकर उत्साहित कार्तिक ने अपने विचार साझा करते हुए कहा-‘सबसे पहले, मैं बेनेटॉन इण्डिया को भारत में 25 गौरवशाली वर्ष पूरी करने के लिए बधाई दूंगा। बेनेटॉन मेरे फेवरेट ब्रांड्स में से एक रहा है और मैं आज देहरादून में इस लॉन्च सेलिब्रेशन का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित महसूस कर रहा हूँ। मुझे नया कलेक्शन बहुत पसंद आया, जिसमें एकदम फ्रेश, ब्राइट कलर्स और आइकॉनिक स्ट्राइप्स हैं। मैं बेनेटॉन को इस बात के लिए भी पसंद करता हूँ कि वे हर उम्र वर्ग को लक्ष्य बनाकर काम करते हैं, चाहे फिर वो बच्चे हों या नौजवान। मैं हमेशा से इनके कैम्पेन का बड़ा फैन रहा हूँ।’ यह नया स्टोर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सभी की श्रेणियों में स्प्रिंग-समर के चिक, कंटेम्प्ररी और आनंद देने वाले सिलुएट को प्रदर्शित करेगा। लेटेस्ट कलेक्शन, स्टाइल के सेन्स के साथ ही इटैलियन शिल्पकारी के इतिहास के उत्सव् को भी संजोयेगा। गर्मी के रंगों से सजे कलर पैलेट के साथ बोर्डो (एक प्रकार की वाइन) रेड के विभिन्न शेड्स तथा ऑक्साइड यलो मौसमी रंगों के रूप में में सबसे अलग छटा बिखेरेंगे वहीं गर्मी के बढ़ते असर को ठंडा करने के लिए विशेषतौर पर टोनल इंकी ब्ल्यू तथा वाटर कलर ब्ल्यू कपड़ों पर इठलायेंगे। मिड-सीजन में विशेष अवसरों पर पहने जाने वाले परिधानों में समर व्हाइट और पेस्टल्स नई चमक के साथ दिखाई देंगे तो हाई समर को बटरकप यलो, ट्रॉपिकल ब्ल्यू तथा नियॉन शेड्स आदि ठंडक के एहसास से भर देंगे। उद्घाटन की यह दोपहर शहर में धूमधाम से आयोजित इस अवसर की साक्षी बनी साथ ही इस अवसर पर फैशन को जानने वाले ग्राहक तथा बेनेटॉन के अपने प्रतिबद्ध ग्राहक भी बड़े पैमाने पर शा

Leave A Comment