Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



देहरादून में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा 1 व 2 जून को होगी

देहरादून। मुख्य शिक्षा अधिकारी एस.बी जोशी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून उत्तराखण्ड के जनवरी 2020 सत्र में प्रवेश हेतु आगामी प्रवेश-परीक्षा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजपुर रोड देहरादून में 1 जून एवं 2 जून 2019 को आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में केवल वे ही छात्र आवेदन करने हेतु पात्र होंगे, जिनके माताध्पिता सामान्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य में निवास कर रहे हों। इस परीक्षा हेतु अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी 2020 को 11 वर्ष 06 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक न हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 2007 से पहले और 01 जुलाई 2008 के बाद का नही होना चाहिए। जनवरी 2020 सत्र के लिए अभ्यर्थी प्रवेश के समय अर्थात 01 जनवरी 2020 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 7 में अध्ययनरत् हो या कक्षा 7 उत्तीर्ण कर चुका हो। लिखित परीक्षा अंगे्रजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान इन तीन विषयों में होगी, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के बौद्धिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार 04 अक्टूबर 2019 को होगा। साक्षात्कार हेतु उन्ही अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जायेगा जो प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र में न्यूनतम 50 प्रतिशत् अंक प्राप्त करेंगे। साक्षात्कार के स्थान, समय की सूचना सितम्बर 2019 के पहले सप्ताह में दी जाएगी। आवेदन पत्र विवरण-पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्रों के एक सेट के लिए उम्मीदवार स्पीड पोस्ट से मांगने हेतु सामान्य जाति रू0 600-, अनुसूचित जातिध्जनजाति श्रेणी के उम्मीदवार रू0 555- का बैंक ड्रफ्ट जो कमाण्डेन्ट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया तेल भवन, बैंक कोड 01576 देहरादून के नाम से भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है। अनुसूचित जातिध्जनजाति के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र भेजना अनिवार्य है। आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पता, पोस्टल कोड, फोन नम्बर के साथ लिखकर भेंजे समय पर भेजें। अपठनीय, अपूर्ण पता एवं डाक विलम्ब का उत्तरदायी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज नही होगा। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय से प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे। बाजार से मिलने वाले आवेदन पत्र या फोटोकाॅपी किये गये बिना होलोग्रमा (मोहर) के आवेदन पत्र मान्य नही होंगे। आवेदन पत्र जो दो प्रतियों में होगा, के साथ उम्मीदवार की दो पासपोर्ट आकार की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से), अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत् का मूल रूप में फोटो सत्यापित किया हुआ प्रमाण-पत्र, उत्तराखण्ड मूल निवास प्रमाण पत्र सहित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मयूर विहार, सहस्त्रधारा रोउ देहरादून के पते पर विलम्बतः 31 मार्च 2019 सायं 5 बजे तक पंजीकृत डाक से अवश्य पंहुच जाने चाहिए। बिना उत्तराखण्ड मूल निवास प्रमाण-पत्र एवं कोरियर ध्वाहक से आवेदन पत्र स्वीकार्य नही होंगे। आवेदन पत्र के लिफाफे के उपर आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा सत्र जनवरी 2020 अवश्यक लिखा हो तथा आवेदन पत्र के साथ अपना पत्र व्यवहार का स्वंय का पता लिखा हुआ 9×4 इंच का लिफाफा रू0 5ध्- डाक टिकट सलंग्न करना अनिवार्य है। विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा।

Leave A Comment