Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



देहरादून में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

RAWAN putla dhan

देहरादून। राजधानी देहरादून में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले दहन किये गए। मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित किया गया। यहां पुतला दहन कार्यक्रम को देखने के लिए दूनवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। परेड ग्राउंड में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर आयोजित 71वें दशहरा महोत्सव के लिए कमेटी की ओर से रावण का 60 फीट का पुतला और तीन मंजिल ऊंची लंका का निर्माण किया गया था। जिसका दहन और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि मौजूद रहे। शाम छह बजे लंका दहन किया गया। जिसके बाद 6.30 मिनट पर रावण दहन किया गया। दशहरे पर लक्ष्मण चैक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पहली बार रावण को शेरवानी और अचकन पहनाकर तैयार किया गया। वहीं, इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित और नमामी गंगे योजना के तहत कलाकारों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोसाइटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरे पर रावण दहन के लिए इस 60 फीट का रावण, 88 फीट का कुंभकरण और 50 फीट का मेघनाद का पुतला बनाया गया। जबकि रावण के लिए विशेष शेरवानी और अचकन भी बनाया गया। इस मौके पर टीवी कलाकारों समेत भरतनाट्यम और सोसाइटी के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि आतिशबाजी के लिए मुरादाबाद और सहारनपुर से विशेष प्रबंध किया गया। श्रीराम लीला कला समिति की ओर से दरबार साहिब के पास स्थित बड़ा तालाब में लंका दहन किया गया। यहां सुनहरे रंग की लंका समेत रामसेतु भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ने बताया कि 40 फीट ऊंची लंका का दहन शुक्रवार शाम को हनुमान द्वारा किया गया। दशहरा कमेटी की ओर से भी 52 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन हुआ।

Leave A Comment