Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



देहरादून : सम्मानित हुए मिस्टर व मिस उत्तराखंड

देहरादून । देव भूमि ग्रूप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक फैशन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मिस्टर व मिस उत्तराखंड 2021 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फैशन जगत की जानी मानी हस्तियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन बज कंपनी एवं देवभूमि ग्रुप्स ऑफ इंस्टिट्यूट के फैशन डिजाइन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में फैशन जगत की जानी-मानी हस्तियां जिसमें गणेश व्यास (फैशन स्टाइलिस्ट), डिजाइनर रिशु शर्मा चैहान, स्वागत रंजन (फैशन उद्यमी), डिजाइनर नमन सूरी, पदमक्ष सैलून अकैडमी के वेंकटेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उनके जीवन के अनुभव और करियर को बेहतर दिशा देने के लिए काम आने वाले अनुभव साझा किये। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में मौजूद अन्य विकल्पों की ओर विद्यार्थियों का ध्यान भी आकर्षित किया। इस अवसर पर दीपा आर्या (विभागाध्यक्ष, फैशन विभाग) ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध एवं विख्यात डिजाइनरों और उभरते हुए नवीन डिजाइनरों को एक मंच पर लाना था। अमन बंसल (प्रबंध निदेशक, डी.बी.जी.आई) ने कहा कि विश्व पटल पर भारतीय डिजाइनरों ने भारत का नाम रोशन किया है हालांकि डिजाइनर भारतीय परिधान एवं संस्कृति को फैशन के माध्यम से विश्व पटल पर लाने में उतना सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा है युवा डिजाइनर उत्तराखंड के परिधान एवं भारतीय संस्कृति को फैशन इंडस्ट्री में एक मुकाम तक पहुंचाए। इस अवसर पर डॉ आर.के त्रिपाठी (निदेशक, अनुसंधान एवं विकास,डी. बी.जी.आई), प्रोफेसर शुभाशीष गोस्वामी (संयुक्त निदेशक, डी.बी जी.आई ) प्रोफेसर दिग्विजय सिंह (संयुक्त निदेशक, डी.बी. आई.एम.एस), साजिया अंसारी, बुशरा नूर, राखी विरमानी, रितिका पूरी, रजत रॉय, डॉ प्रेरणा बडोनी (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी), दीक्षा नौटियाल एवं अन्य फैकेल्टी मौजूद रहे।

Leave A Comment