Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



दो मुंहा सांप के चक्कर में गए जेल , जानिए खबर

कलियर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति (दो मुंहा सांप) के सांप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इस सांप को नेपाल बार्डर के नानपारा इलाके से डेढ़ लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। इस सांप को कलियर में पांच लाख रुपये में बेचे जाने की तैयारी थी। आरोपित लंबे समय से वन्य जीवों की तस्करी कर रहे थे। सांप को वाइल्ड लाइफ संस्थान में भेजे जाने की तैयारी है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस सांप को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इसका उपयोग यौन क्षमतावर्द्धक दवाओं को बनाने में किया जाता है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। वहीं कुछ लोग तंत्र-मंत्र विधाओं में इसका प्रयोग करते हैं। कलियर एसओ प्रमोद कुमार बेडपुर चोराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरारन उन्हें सूचना मिली कि भगवानपुर की ओर से दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कलियर की ओर आ रहे हैं। उनके पास दुर्लभ प्रजाति का सांप भी है। इस सांप को बेचने के लिए ही वह कलियर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की चेकिंग देखकर उन्होंने बाइक को वापस भगवानपुर की ओर मोड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उनको पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उनकी मोटरसाइकिल की डिग्गी में एक थैले में दुर्लभ प्रजाति का सांप रखा हुआ था। करीब दो फुट लंबे इस सांप को देखकर एक बार तो पुलिसकर्मी भी डर गए। इसके बाद आरोपितों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम इस्तिखार पुत्र मुस्तकीम व जाबिर पुत्र जिंदा हसन निवासी कस्बा समसपुर, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। तस्करों ने बताया कि 10 दिन पहले ही उन्होंने इस सांप को नेपाल बॉर्डर के नानपारा से डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था। कलियर में उन्हें इस सांप को एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये में बेचना था। उन्होंने बताया कि वह नानपरा से दुर्लभ प्रजाति के सांप को कम कीमत पर लेकर आते हैं और उनको वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में बेचते हैं। अब तक 12 से अधिक सांपों को वह बेच चुके हैं। दो माह पहले थाना सरसावा पुलिस ने उन्हें दुर्लभ सांप के साथ पकड़ा था। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर आए थे। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपित जाबिर से पूछताछ में पता लगा कि आठ साल पहले भी अपने साले के साथ मिलकर यह कार्य शुरू किया था। तब से उसकी नानपारा में जान पहचान हो गई। सांपों की तस्करी के अलावा तस्कर इस्तकार के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी, तमंचा रखने आदि जुर्म के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जाबिर के खिलाफ भी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने सांप को अदालत में पेश किया। अब अदालत के आदेश पर सांप को वाइल्ड लाइफ संस्थान देहरादून भेजा जाएगा।

Leave A Comment