Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



नई पहल : नवनिर्मित पहाड़ी शैली का होम स्टे ‘बासा’ शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खुलेगा

देहरादून । राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने अवगत कराया कि सूबे के जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत पर्यटन गांव खिर्सू में नवनिर्मित पहाड़ी शैली का होम स्टे ‘बासा’ शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। जिला प्रशासन की पहल पर तैयार इस होम स्टे को सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, आगामी 25 जनवरी को स्थानीय महिला समूहों को सौंपेंगे, जिसका संचालन ग्वाड़ गाँव खिर्सू की महिला समूहों द्वारा किया जायेगा। पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों के पसंद दीदा पर्यटक गांव खिर्सू में बना होम स्टे ‘‘बासा’’ अपने आप में पहाड़ी शैली का एक नायाब नमूना है, जिसका निर्माण जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गब्र्याल की पहल पर जिला योजना के तहत किया गया है। होम स्टे का निर्माण पत्थरों की बेहतरीन कटिंग कर किया गया है जो कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वभाविक ही अपनी ओर आकर्षित करेगा। क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री डाॅ0 रावत ने बताया कि होम स्टे का संचालन स्थानीय महिला समूहों द्वारा किया जायेगा, जिससे आस-पास के गांवों की महिलाओं का भी स्वरोजगार की ओर रूझान बढ़ेगा। इसके अलावा ग्वाड़ गांव खिर्सू के अन्तर्गत महिला समूह के सदस्यों द्वारा प्रत्येक घर में एक कमरा होम स्टे योजना के अन्तर्गत तैयार किया जा रहा है। जो की घर बैठे स्वरोजगार का एक माध्याम है। इसके अतिरिक्त होम स्टे के निकट जिला योजना के अन्तर्गत एक विपणन केन्द्र का भी निर्माण किया गया है जहाँ पर स्थानीय काश्तकारों द्वारा उत्पादित मंडूवा, झंगोरा, दालें, सब्जी, फल आदि पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। विपण केन्द्र का संचालन सामुदायिक सहभागिता के आधार पर किया जायेगा। डाॅ धन सिंह रावत ने कहा कि होम स्टे ‘‘बासा’’ उत्तराखण्ड में पर्यटन विकास व स्वरोजगार की दृष्टि से युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा।

Leave A Comment