Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नगर निगम : कार्यबहिष्कार से वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई

देहरादून। नगर निगम के बढ़े नये वार्डों में सफाई के लिए रखे गए 120 सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह हो गई है कि पुराने वार्डों में तैनात कर्मचारियों को नए वार्डों में सफाई के लिए भेजा जा रहा है। एक सुपरवाईजर के जिम्मे चार वार्ड कर दिए गए हैं। एक सफाई निरीक्षक को 8से 9 वार्डों में सफाई व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी सौंप दिया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि नगर निगम में पहले ही सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है इसके बावजूद भी सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर शासन प्रशासन क्यों गंभीर कदम नहीं उठा रहे हैं। जिसके चलते नए वार्डों में गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। यही नहीं इस समस्या से आम जनता में भी निगम प्रशासन के विरुद्ध रोष व्याप्त होने लगा है, आउट सोर्स से सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों की भर्ती का नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने कड़ा विरोध किया है। यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पहले निगम अधिकारियों ने 120 कर्मचारियों को दैनिक वेतन पर भर्ती करने की बात कही थी लेकिन अब वे उन्हें आउट सोर्स कर्मचारी बता रहे हैं,जो कि हमे किसी सूरत में मंजूर नहीं है। वहीं अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों ने भी 15 वर्षों तक उत्पीड़न सहा, पूर्व प्रदेश सरकार ने समिति के 408 कर्मचारियों को संविदा पर समायोजित करने का शासनादेश किया था किन्तु निगम अधिकारियों की यह कर्मचारी संविदा पर होने से वंचित रह गए। वर्तमान भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जायेगी, निकाय चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में भी भाजपा ने यह बात दोहराई थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा के मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा सफाई कर्मचारियों की भर्ती को आउट सोर्स पर करने की बात कही जा रही है। संघ सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा |

Leave A Comment