Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



नगर निगम ने उजाड़ दिया घरौंदा, परिवार सहमा

देहरादून। जब इंसान पाई-पाई जोड़कर व तिनका-तिनका समेटकर अपना घरौंदा बनाता है। यदि उस इंसान के सामने ही कोई उसका घर उजाड़ दे तो सोचिए उस शख्स पर क्या गुज़रेगी। ऐसा ही एक मंज़र देहरादून में देखने को मिला जहाँ नगर निगम के बुलडोजर ने एक इंसान का घर गिरा दिया और वो बेबस चुपचाप अपनी बर्बादी का तमाशा देखने के सिवा कुछ न कर सका। गौरतलब है कि मंगलवार को बगैर कोई पूर्व सूचना दिए नगर निगम की टीम ने एक आशियाना ढहा दिया। पीड़ित परिवार टीम के आगे ऐसा न करने की गुज़ारिश करता रहा किंतु निगम कर्मियों ने उनकी एक न सुनी और मकान ध्वस्त करते चले गए। यही नहीं मकान ध्वस्त करने के बाद निगम की टीम मकान की खिड़कियां और दरवाजे की उठा ले गयी। अब पीड़ित परिवार इन्साफ की गुहार लगा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पटेलनगर थाना क्षेत्र में कोतवाली पटेल नगर के ठीक सामने अरुण कुमार का मकान है, जो उन्होंने 2003 में ज़मीन खरीदकर बनाया था। मकान स्वामी के अनुसार यह मकान पहले से भरी हुई बुनियाद पर बनाया गया था। मकान स्वामी के अनुसार उनके पास जमीन की रजिस्ट्री के सभी कागज़ात मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि म्यूटेशन के समय क्षेत्र के पटवारी द्वारा पता चला कि बंदोबस्ती सर्वे के समय खसरा नम्बरों की गड़बड़ी हुई है, जिसे ठीक करवाने के लिए मकान स्वामी द्वारा प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद उसके निगम के द्वारा इसे ध्वस्त कर दिया गया। मकान स्वामी ने बताया कि वे नगर निगम की टीम को अपनी भूमि से सम्बंधित कागज़ात दिखा रहे थे किंतु टीम के द्वारा कागज़ात देखने से इनकार कर दिया गया और एक तरफ़ा कार्रवाई करते हुए मकान पर बुलडोजर चला दिया, वो भी किसी पूर्व सूचना के। यदि पीड़ित परिवार की मानें तो उन्हें नगर निगम की टीम द्वारा ये बताया गया कि क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर ये कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं इसलिए उनके साथ सियासत कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़ित परिवार अब मदद की आस लिये न्याय की मांग कर रहा है। मकान स्वामी के अनुसार उन्होंने जब इस मामले में नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने एवं किसी भी प्रकार से मदद करने से साफ इनकार कर दिया। अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए पीड़ित परिवार शनिवार को ग्रामीणों संग कारगी स्थित पटेल नगर थाने के सामने मलबे में तबदील हो चुके खण्डरनुमा मकान के पास एकत्र हुए और नगर निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर धरना दिया व प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे इंसाफ की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय पर धरना देंगे एवँ मेयर सुनील उनियाल गामा को ज्ञापन प्रेषित करेंगे। मकान स्वामी अरुण कुमार ने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave A Comment