Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



नरेश बंसल ने राज्य के समस्त योजनाओं पर विभागवार की चर्चा

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में संचालित राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड की बैठक समिति उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोत तोमर एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान बैठक में मौजूद रहे। उपाध्यक्ष बंसल ने जनपद की बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स के साथ ही भारत सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा ली। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली श्रेणियों में डी एवं सी श्रेणी पाने वाले विभागों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को सी एवं डी श्रेणी से बाहर आने के लिए विशेष प्रयास किए जाने की बात कही। बंसल ने बैठक में बीस सूत्री कार्यक्रम की अद्यतन प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए समसामयिक लक्ष्य के सापेक्ष बी, सी, व डी श्रेणी में वर्गीकृत योजनाओं के की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने भी उक्त योजनओं में श्रेणी में प्रगति व पिछड़ने के कारणों मा. मंत्री को अवगत कराया। बैठक में जनधन योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना, कौशल विकास, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, कृषि से संबंधित मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम, आत्मा, फसल बीमा योजना, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों, अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन के घटकों तथा उरेडा की योजनाओं पर विभागवार चर्चा की। बैंक से आये प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जनधन योजना में कुल 5 लाख 57 हजार 673 खाते खोले जाने की जानकारी देते हुए खाते खुलने की प्रक्रिया गतिमान होने की बात कही। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि उज्जवला योजना 88 लाख 112 एलपीजी कनेक्शन दिये जाने की जानकारी दी। जिसकों 2020 तक 97536 तक का लक्ष्य दिया गया है जो मार्च शीघ्र ही प्राप्त कर लिया जायेगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सौभाग्य योजन में 40168 कनेक्शन दिये गये हैं। लगभग शत प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। आगे बनने वाले नये मकानों के लिए प्रक्रिया गतिमान है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ प्रेमलाल ने बताया कि अटल उत्तराखण्ड आयुष्मान योजना 3 लाख 74 हजार लोगों को योजना में आच्छाादित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 867 लोगों ने चिकित्सा प्राप्त कर योजना का लाभ उठाया गया है। बंसल ने 19 लाख की आबादी को आच्छाादित किये जाने के लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिया। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 900 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य के सापेक्ष 300 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है 900 के लक्ष्य केा मार्च में 100 प्रतिशत कर लिया जायेगा। कौशल विकास कें अन्तर्गत 13 सेंटर संचाििलत किया जा रहा है। 15 हजार 98 छात्रों को स्किल्ड किया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम आत्मा, फसल बीमा योजना, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किये गये विभाग के कार्यो की जानाकारी दी। बैठक में डाॅ0 बजेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत सिंह, डाॅ0 ललित चैहान, जनेश्वर गिरी, जोगेन्द्र सैनी, राजेश त्यागी, ब्रिजपाल, धीमान, राजकुमार, मनोज पंवार, आनन्द चौहान, सुरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, यशपाल सैनी, डाॅ0 समय सिंह, संजीत कुमार, राम किशन, वेद पाल सैनी, मदन सिंह, विकास त्यागी, सुरेश शर्मा एवं जनपद के समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Comment