Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



नल से जल नहीं, हो गया करोड़ों का खेल, जानिए खबर

 

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की बहुचर्चित योजना जल जीवन मिशन अब सवालों के घेरे में है। योजना को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सक्रियता ने एक बार फिर इस मिशन की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।ईडी ने जल जीवन मिशन में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते उत्तराखंड पेयजल निगम के कई पूर्व और वर्तमान अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक, वर्तमान मुख्य अभियंता और कई अन्य उच्चाधिकारी शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद विभागीय गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। खुलासा हुआ है कि केंद्र सरकार ने मिशन के तहत भेजी गई भारी भरकम राशि के दुरुपयोग की आशंका के चलते अगली किस्त जारी नहीं की है। वहीं, उत्तराखंड में परियोजना पर कार्य कर रहे ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे जमीनी कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि एक “आलूवालिया” नामक व्यक्ति, जो कथित तौर पर अधिकारियों से सांठगांठ कर रहा था, अब फरार है। बताया जा रहा है कि उसी ने कई अहम दस्तावेज ईडी को सौंपे हैं, जिससे जांच को गति मिली है। इस व्यक्ति की भूमिका मिशन से जुड़ी मोटी रकम के गबन में बताई जा रही है। ईडी को जिन बिंदुओं पर शिकायतें मिली हैं, उनमें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही, घटिया सामग्री का इस्तेमाल, निर्धारित समयसीमा का उल्लंघन और फर्जी भुगतान जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इससे पहले भी मिशन में स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन अब जांच एजेंसी के हस्तक्षेप से मामला गंभीर मोड़ पर है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लेंगे और जांच के आदेश देंगे? या फिर यह मामला भी अन्य फाइलों की तरह दबा दिया जाएगा? यह आने वाला समय तय करेगा कि भ्रष्टाचार के इस धब्बे को राज्य सरकार किस तरह से साफ करती है। फिलहाल जल जीवन मिशन की विश्वसनीयता पर गहरा आघात हुआ है, और यदि ईडी की जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है, तो यह राज्य प्रशासन की साख के लिए एक बड़ा झटका होगा।

Leave A Comment