Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का शुभारम्भ

chhath_pooja

देहरादून | नहाय-खाय के साथ रविवार को छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। इसके लिए दून के घाटों की सफाई और विभिन्न इलाकों में छठ पूजा स्थल तैयार किए जा रहे हैं। मुख्य पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी को की जाती है। षष्ठी को अस्त होते सूर्य और सप्तमी को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया सूर्य की बहन हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए सूर्य की आराधना की जाती है। इस दिन सूर्य की भी पूजा की जाती है। माना जाता है जो व्यक्ति छठ माता की पूजा करता है, छठी मैया उनकी संतानों की रक्षा करती हैं। मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार, लंकापति रावण के वध के बाद जब कार्तिक माह की अमावस्या को भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए ऋषि-मुनियों की सलाह से राजसूय यज्ञ किया। इस यज्ञ के लिए अयोध्या में मुग्दल ऋषि को आमंत्रित किया गया। मुग्दल ऋषि ने मां सीता को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की उपासना करने की सलाह दी। इसके बाद मां सीता ने मुग्दल ऋषि के आश्रम में छह दिनों तक सूर्यदेव की पूजा की थी। इसके बाद से ही यह पर्व मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। दून में छठ महापर्व की रोनक बाजारों में दिखाई दे रही है। लोग पूजा के लिए सूप, डाला, आम की लकड़ी, हल्दी और अदरक की पौध की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं चकोतरा, गन्ना, नारियल, फल, मखाने, सौंफ, इलायची, खाजा मिठाई भी बाजार में बिक रही है। लोग अपने घरों में मिट्टी के चूल्हे भी तैयार कर रहे हैं। मिट्टी के चूल्हे पर ही छठ पर्व का प्रसाद बनाया जाता है। बाजार में पीतल के सूप और डाला भी बिक रहे हैं।

Leave A Comment