Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



निकाय चुनाव : 9399 लाइसेंसी शस्त्रों को किया गया जमा

vote

 

देहरादून। नागर निकाय निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु राज्य पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता प्रभावित होने के पश्चात् निरंतर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुये उचित पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। नागर निकाय निर्वाचन में जिन आसामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के द्वारा अफवाह एवं गड़बड़ी करने की आशंका व्यक्ति की जा रही है, उनको निरोधात्मक कार्यवाही के तहत पाबन्द किया गया है साथ ही अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ के परिवहन पर रोक लगाते हुये सभी जनपदों द्वारा कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त जिन-जिन शहरी क्षेत्रों में नागर निकाय निर्वाचन होने हैं वहां पर-9399 लाईसेंसी शस्त्रों को जमा किये जाने की भी कार्यवाही राज्य पुलिस द्वारा की गयी है। नागर निकाय निर्वाचन को सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे जनपदों द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा वीडियों कान्फ्रेन्स के माध्यम से की गई है। नागर निकाय निर्वाचन हेतु राज्य में कुल-1258 केन्द्र एवं 2665 मतदेय स्थल 107 जोन, 282 सैक्टर बनाये गये हैं तथा 52 बैलट बॉक्स सुरक्षा (स्ट्रॉग रूम) बनाये गये है। मतदान केन्द्रों, जोनो तथा सैक्टरों में निर्वाचन ड्यूटी हेतु कुल लगभग-10,000 पुलिस कर्मी 4000 होमगार्डस तथा 2000 प्रान्तीय रक्षक दल तथा 25 कम्पनी पीएसी बल को लगाया गया है। निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 15-10-2018 को नागर निकाय की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के पश्चात् द0प्र0सं0 के अन्तर्गत सम्पूर्ण राज्य में 1992 मामले 53616 चालान 6198 व्यक्तियों को पाबन्द किया गया। साथ ही 110 गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत भी 103 लोगों को मुचलके पर पाबन्द किया गया है। अवैध शराब के परिवहन की चैकिंग के अन्तर्गत राज्य में 383 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसके अन्तर्गत 393 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनसे लगभग 15000 लीटर शराब की बरामदगी की गयी है। इस अवधि में चैकिंग के दौरान शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत 78 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिनके कब्जे से 1 पिस्टल, 25 तमंचे व अन्य अवैध शस्त्र बरामद किये गये। निरंतर पुलिस चैकिंग के दौरान राज्य पुलिस द्वारा 66 अभियोग अवैध मादक पदार्थ बरामद करने के सम्बन्ध में पंजीकृत किये गये एवं 69 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से लगभग 25 किलो चरस 89 किलो गांजा, 176 ग्राम स्मैक व अन्य अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी की गयी।

Leave A Comment