Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



नेशनल हैण्डलूम एक्सपो : गढ़वाली, कुमाऊँनी एव जौनसारी गीतों पर झूमे दूनवासी

देहरादून। उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय देहरादून एवं विकास आयुक्त (हथकरघा) भारत सरकार द्वारा नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में संस्कृति विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मांगल गीत के साथ हुई, उसके बाद उत्तराखण्ड के लोक गायक मोहन बदाणी एवं लोक गायिका अंजू बिष्ट ने गढ़वाली गीतों चंदना मेरा पहाड़ ऐसा, लै भुजू जाले रे चुड़ा, कुमाऊँनी गीत छपेली, जौनसारी व हिन्दी गीत गाकर नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गढ़वाली व कुमाऊँनी गीतों पर लोक कलाकारों में जितेन्द्र शाह, राजीव चैहान, मुकेश घनसेला, आरती, ज्योति व लीला ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में शुक्रवार से रविवार तक चल रहे तीन दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का समापन हुआ। जोकि विकास आयुक्त हस्तशिल्प भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय की स्वीकृत एकीकृत हस्तशिल्पी विकास एवं प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत है। यह योजना 11 जनपदों के 15 ब्लाॅकों में चल रही है। एक्सपो में लगे तीन दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में आये हथकरघा व हस्तशिल्पियों ने कहा कि इस सम्मेलन के द्वारा उन्होंने बाहर से आये क्रेताओं से काफी कुछ सीखा जिससे बुनकरों को उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में हस्को के अनिल जोशी ने कहा कि हथकरघा बुनकर काफी मेहनत करके ये उत्पाद बनाते हैं उन्हें उन उत्पाद का उचित दाम भी मिलना चाहिए। उद्योग निदेशालय को अनिल जोशी ने बधाई दी जिन्होंने यह एक्सपो को सफल बनाया है। रविवार को काफी ठंड होने के बावजूद एक्सपो में खासा भीड़ देखने को मिली। एक्सपो में सरस्वती, यमुना, गंगा व पवेलियन थीम पर आधारित भारत सरकार पंडाल में दूनवासियों ने जमकर खरीददारी की। लोंगो ने कर्नाटक व आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध साड़ियां खरीदी तो जयपुरी रजाईयों की भी धूम रही। जहां जम्मू-कश्मीर की पश्मीना सालों को पंसद किया जा रहा है वहीं हिमांचल की टोपी, उत्तराखण्ड के हथकरघा उत्पादों को भी खरीदा जा रहा है। मेले में पहाड़ी, राजस्थानी व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया जा रहा है। रविवार को भीड़ को देखते हुए मेला अधिकारियों ने मेला रात 8ः30 तक खोले रखने के आदेश दिये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान नोडल अधिकारी शैली डबराल, मेला अधिकारी केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, एम0 एस0 नेगी, आर0के0 मंमगई, कुँवर सिंह बिष्ट, राजेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment