Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



नेहरू काॅलोनी में धूमधाम से मनाया गया ‘‘कुमाऊँनी खड़ी एवं बैठक होली’’

 

देहरादून | आज देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, उल्लास, प्रेम एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक, रंगों का पर्व ‘होली’ का कार्यक्रम ‘‘कुमाऊँनी खड़ी एवं बैठक होली’’ का गायन, घनश्याम चन्द्र जोशी द्वारा अपने आवास, ए-192, नेहरू काॅलोनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार ने की तथा वह इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के महासचिव चन्द्रशेखर जोशी एवं सर्वजन स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मीडिया आशीष नौटियाल उपस्थित रहे। ‘हमारी पहचान रंगमंच’ संस्था के कला-प्रेमियों द्वारा बहुत ही मनमोहक तरीके से ‘कुमाऊँनी होली’ गायन की जो शानदार प्रस्तुति पेश की गई, उसे देखते ही देवभूमि उत्तराखण्ड की अनुपम संस्कृति की छटा दृष्टिगत होने लगी। कार्यक्रम के दौरान पारम्परिक वेशभूषा में सजे होल्यारों द्वारा परम्परागत अंदाज में होली के गीत गाये गये। खड़ी एवं बैठकी होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

घनश्याम जोशी व निर्मला जोशी ने सभी अतिथियों का किया स्वागत

इस अवसर पर घनश्याम जोशी व निर्मला जोशी ने अपने आवास पर आये सभी अतिथियों एवं होल्यारों का अभिनन्दन एवं धन्यवाद करते हुये कहा कि वह समय-समय पर इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करते रहेंगे, जिससे कि हमारे पूर्वजों द्वारा प्रदत्त संस्कारों, संस्कृति, कला व पौराणिक धरोहरों को हम आने वाली पीढ़ी को सौंप सकें। आधुनिकता के इस दौर में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जाना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर कूर्मांचल परिषद के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा कूर्मांचल परिषद द्वारा अपनी संस्कृति को बचाये रखने हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा आज के इस कार्यक्रम की भी सराहना की। आज के इस ‘‘कुमाऊँनी होली गायन’’ समारोह में कूर्मांचल की धार्मिक एवं सांस्कृति सभ्यता एवं कला का सजीव चित्रण देखने को मिला। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने कुमाऊँनी होली के गीतों का आनन्द लिया और साथ ही होल्यारों के साथ नाचने और झूमने भी लगे। इसके बाद अंत में होली का प्रसाद पारम्परिक अंदाज में वितरण किया गया तथा होल्यारों द्वारा समस्त जोशी परिवार के साथ-साथ मौहल्ले व प्रदेश के सुख-शांति व समृद्धि के लिये आर्शीवचन दिये।

यह रहे उपस्थित …

इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव बबीता शाह लोहनी, मदन मोहन जोशी, राकेश गुप्ता, देवेन्द्र बिष्ट, आलोक शर्मा, दीपक धीमान, चन्द्र सिंह रावत, एपी घिल्डियाल, गीता जोशी, प्रदीप सूदी, कमलेश सूदी, सहित मौहल्ले के अनेक गणमान्य जन, महिलायें एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Comment