Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा घातक बन जाती है : त्रिवेन्द्र सिंह रावत

CM-UK

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रूड़की में काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग रूड़की के 19वें स्थापना दिवस का दीप प्रज्जलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे ऐेसे प्रयोगों को महत्व दें जो प्रदेश की आर्थिक विषमताओं को दूर करने में सहायक हो। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि नैतिक मूल्यों के बिना शिक्षा घातक बन जाती है, इसलिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य और कत्र्तव्य बोध का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं विद्यार्थियों से यह अपेक्षा रखता हूं कि वे यह सोच विकसित करें कि हमें केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि अपनों के लिए भी कुछ करना है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के आईएएस एवं पीसीएस अधिकारियों को प्रदेश के विद्यालयों में बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु भेज रहें हैं ताकि विद्यार्थी उनसे प्रेरणा लेकर आईएएस व पीसीएस जैसी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य में कोई न कोई गुण अवश्य होता है। विद्यार्थी अपने गुणों को पहचाने व आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने काॅलेज में स्थापित लैब की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रदेश के बड़े-बड़े शहरों में 4 से 5 ऐसी लैब होनी चाहिए जहां सभी विद्यालयों के विद्यार्थी प्रयोगात्मक कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि मोबाइल लैब उत्तराखण्ड के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता, काॅलेजों में 180 दिन पढ़ाई होने, अच्छे शोध कार्यों एवं आईएएस व पीसीएस जैसी परीक्षाओं में प्रदेश को अग्रणी लाने में विशेष ध्यान दे रही है। इसी के दृष्टिगत 01 जनवरी 2018 के बाद विद्यार्थिंयों के लिए आईएएस व पीसीएस की कोचिंग चलाई जाएंगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा काॅलेज प्रांगण में स्थापित 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने काॅलेज के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गये माॅडल्स की प्रदर्शनी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गयी कार में बैठकर भ्रमण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने काॅलेज में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों व 10 व 15 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत द्वारा काॅलेज के बीटेक, एमसीए एवं एमबीए के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र – छात्राओं को प्रोफिसिएंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड विभिन्न संकायों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को दिया गया। इस अवसर पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल व सुरेश राठौर एवं मेयर मनोज गर्ग सहित काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग रूड़की के अध्यक्ष जे.सी. जैन भी उपस्थित थे |

Leave A Comment