Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



न्यायिक हिरासत में “आप” विधायक

आम आदमी पार्टी पर संकट का बादल छंटने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य सचिव से मारपीट के आरोप में दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को गुरुवार तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, इससे पहले दिल्ली की अदालत ने मुख्य सचिव से मारपीट के आरोप में पुलिस की तरफ से विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल की दो दिनों की पुलिस रिमांड की मांग को खारिज कर दिया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शेफाली बरनाला टंडन ने दिल्ली पुलिस की याचिका को खारिज करते हुए दोनों विधायकों की जमानत याचिका को सुनवाई के लिए आगे रखा है।  हालांकि, पुलिस हिरासत में दोनों को देने से क्यों इनकार किया गया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। दोनों ही विधायकों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया जहां पर पहले से ही भारी तादाद में आप के कार्यकर्ता मौजूद थे। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट की थी। अंशु प्रकाश के इस दावे को अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट ने और पुख्ता कर दिया है। इस रिपोर्ट में उनके चेहरे पर घाव होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की मेडिकल रिपोर्ट में उनके चेहरे पर कट का निशान और कंधे पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस के मुताबिक उनके चेहरे और आसपास की जगहों पर सूजन होने की भा पुष्टि हुी है। बता दें कि इस मामले में आरोपी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने जामिया नगर थाने में सरेंडर किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्होंने अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस AAP विधायक अमानतुल्ला खान की मंगलवार से ही तलाश कर रही थी। पुलिस ने जिन विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, उसमें अमानतुल्ला का भी नाम शामिल है. मंगलवार को हुए इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थी। इसके पहले सुबह दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था । वीके जैन ने ही मुख्य सचिव अंशु प्रकाश को फोन कर बैठक में आने को कहा था। पुलिस सुबह 7 बजे महारानी बाग में उनके घर गई थी। पूछताछ के लिए उन्हे हिरासत में लिया था। हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ आप विधायकों द्वारा कतिथ तौर पर मारपीट के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के समक्ष एक अधिवक्ता ने इस मामले में तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की थी। पीठ ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोर्ट जांच का परिणाम आने का इंतजार करेगी। पीठ ने कहा कि मीडिया में दोनों पक्षों की अलग-अलग कहानी आ रही है, इसलिए फिलहाल किसी तरह का अदालती हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।

Leave A Comment