Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पत्रकारों की सहायता के लिए आगे आए अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्देशक रोहित शेट्टी

देहरादून । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने स्वतंत्र पत्रकारों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है और पिछले लॉकडाउन से ही पत्रकारों को राशन सामग्री मुहैया कराने की दिशा में अग्रसर  हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी सहयोग राशि देकर कई स्वतंत्र पत्रकारों की सहायता की है। यहां उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में तीस वर्षों से रिपोर्टिंग करने वाले जॉनी वाज कोविड 19 के प्रकोप से चिंतित थे। उनके संपर्क में कई स्वतंत्र पत्रकार भी हैं जिनकी दुर्दशा से वे भली भांति परिचित हैं। कोरोना काल के दरम्यान लॉक डाउन से सभी आर्थिक रूप से कमजोर पड़ गए हैं। जॉनी वाज की अगुआई में सबने मिलकर फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी कलाकार और निर्देशक सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एसोसिएशन को अपनी हालत के बारे में अवगत कराया। उनके सहायता के लिए अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्देशक रोहित शेट्टी सबसे पहले सामने आए। सहायता प्राप्त होते ही पत्रकारों ने दोनों का सहृदय आभार व्यक्त किया। फिलवक्त कोरोना महामारी से ना केवल लोगों का स्वास्थ्य अपितु जान भी दाँव पर लगी है। पिछले वर्ष की स्थिति से यह वर्ष अधिक भयावह है जिससे लोगों की जान तो जा रही है साथ ही इलाज की भी असुविधा हो रही है। साथ ही साथ पिछले वर्ष से ही लोगों का व्यवसाय भी छीन गया है। सभी आर्थिक विपन्नता का शिकार हो रहे हैं। खासकर मजदूर, स्वतंत्र मीडिया कर्मी, छोटे व्यापारी और कई प्राइवेट कंपनी में कार्ययत लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में जॉनी वाज  के द्वारा स्वतंत्र पत्रकारों  के लिए आर्थिक सहायता के लिए पहल किया जाना एक शुभ संकेत है।

Leave A Comment