Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून |  पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष विमल डबराल, जागृति फाउंडेशन के निदेशक प्रीत कोहली, संरक्षक एडवोकेट अंजना साहनी, महंत इंद्रेश हास्पिटल की डा. ऋचा मित्तल तथा रेड क्रास के अनिल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर 82 रक्त दाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्त दान किया गया। शिविर में 98वीं बार रक्तदान करनेवाले युथ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा जी को ’लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2018’ से सम्मानित किया गया। साथ ही 55वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे समाजसेवी एवं तीन बार पार्षद रहे संदीप पटवाल को भी सम्मानित किया गया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विमल डबराल ने कहा कि रक्तदान करना मानवता की पहचान है तथा हमारा सामाजिक दायित्व है। डबराल ने युवा रक्तदाताओं से अपील भी की कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को यथासंभव रक्तदान करते रहना चाहिए जिससे ब्लड बैंकों में हमेशा जरूरतमंदो हेतु रक्त की उपलब्धता बनी रहे और किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में जान न देनी पड़े।
इन्द्रेश हास्पिटल की ब्लड बैंक अधिकारी डा. ऋचा मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा भी अभी तक मानव रक्त का विकल्प नहीं खोजा जा सका है इसलिए प्रत्येक मनुष्य का नैतिक दायित्व है कि वह स्वेच्छापूर्वक रक्तदान करे।
जागृति फाउंडेशन के निदेशक प्रीत कोहली ने अपने संबोधन में कहा कि किसी की जिंदगी जब केवल रक्तदान पर ही टिकी हो तो रक्तदान ही जीवनदान बन जाता है और इसीलिये इसे महादान भी कहा जाता है। रक्तदाता प्रेरक एवं युथ रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की खोजों में से एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन द्वारा प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान बचाई जाती है लेकिन यह भी सत्य है कि समय पर रक्त न मिल पाने के कारण बडी़ संख्या में लोग असमय ही मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है तथा साथ ही हृदय रोग एवं रक्तचाप आदि की संभावना भी कम हो जाती है। इस अवसर पर इंद्रेश हास्पिटल के ब्लड बैंक कोआर्डिनेटर अमित चन्द्रा के साथ ही मोहित चावला, नवीन शुक्ला, अरूण रावत, लेखनी सेमवाल, परवेज व नेहा अग्रवाल,  जागृति फाउंडेशन से भूपेश सिंह, मानस घिल्डियाल, मिहिर तथा पीआरएसआई से मनोज गोविल एवं विकास कुमार द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। इस अवसर पर जागृति फाउंडेशन परिसर में रक्तदाताओं के साथ ही बडी़ संख्या में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित थे।

Leave A Comment