Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



पर्यटन बढ़ावा के लिए सरकार ने जनता से मागी सुझाव

uk

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाई जाएगी। उत्तराखण्ड में पर्यटन की असीम संभावनाये है, पर्यटन को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है ताकि पर्यटन से प्रदेशवासियों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा यस बैंक के सहयोग से ‘‘उत्तराखण्ड टूरिज्म पालिसी-2016‘‘ का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। इस सम्बंध में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की अध्यक्षता में बुधवार को एक स्थानीय होटल में बैठक आयोजित हुई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा सहित अन्य धार्मिक यात्राओं, अर्द्ध कुम्भ-2016 के सफल आयोजन की प्रमाणकिता यात्रियों की संख्या को देखते ही सिद्ध हो जाती है। पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए रीवर राफ्टिंग को कर मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश में वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत हजारो लोग लाभान्वित हुए है। ग्रामीण पर्यटन को बढावा देने के लिये परम्परागत काष्टकला एवं शिल्प कला से बने एक हजार भवनों को होमस्टे योजना के अन्तर्गत अनुबंधित किया जा रहा है। उन्होने बैठक में आए पर्यटन व्यवसायियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आप सभी से भी अनुरोध है कि अपने स्तर से सौशल मीडिया एवं अन्य तरीको से पर्यटन का व्यापक प्रचार-प्रसार करे। इसमें सभी के सुझाव अति उपयोगी है। ‘‘उत्तराखण्ड टूरिज्म पालिसी-2016‘‘ हेतु बनाये जा रहे ड्राफ्ट में आप सभी के उचित सुझावों को सम्मिलित किया जाएगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सचिव पर्यटन शैलेश बगौली ने कहा कि ‘‘उत्तराखण्ड टूरिज्म पालिसी-2016‘‘ का ड्राफ्ट यस बैंक के सहयोग से बनाया जा रहा है। जिस हेतु सभी से सुझाव एवं परामर्श मांगे गए है। अभी भी यदि कोई अपने परामर्श देना चाहता हो तो इन मैल आई0डी0 lokesh.kumar2@yesbank.in एवं ajay.mishra@yesbank.in (सम्पर्क सूत्र-9891466694 एवं 8650000996) में भेज सकते है।

Leave A Comment