Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



पर्वतीय कस्बों में कूड़ा निस्तारण व आधुनिक शौचालय की पुख्ता व्यवस्था हो : मुख्यमंत्री

uk-uk

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा टिहरी व उत्तरकाशी जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

राज्य के टिहरी व उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री सहित सभी प्रमुख नगरों के मास्टर प्लान के लिए सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। राज्य के सभी प्रमुख पर्वतीय कस्बों में आधुनिक शौचालय के निर्माण व कुशल प्रबन्धन हेतु अच्छे परिणाम देने वाली प्रोफेशनल ऐजेसियों को सूचीबद्ध करने का कार्य किया जाएगा। पर्वतीय नगरों में पार्किंग निर्माण व संचालन के सम्बन्ध में शीघ्र ही कैबिनेट में नीतिगत निर्णय लिया जाएगा। टिहरी व उत्तरकाशी के विभिन्न मोटर मार्गाे व सड़को के डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है तथा अधिकांश कार्य जून 2019 तक पूरे कर लिए जाएगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी पर्वतीय कस्बों में कूड़ा निस्तारण की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कूड़ा निस्तारण हेतु प्रभावी व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने मुनि की रेती को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा पर्यटकों की सुविधाओं तथा ट्रैफिक की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुनि की रेती की सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद उत्तरकाशी व टिहरी के समस्त विधानसभा क्षेत्रों केे लिए की गई घोषणाओं के प्रगति की समीक्षा की।

घनसाली- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने घनसाली में कूड़ा निस्तारण हेतु ट्रंचिग ग्राउण्ड के निर्माण में हो रही देरी का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए कि कूड़े निस्तारण हेतु पुख्ता व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। घनसाली में हैलीपेड निर्माण पर कार्यवाही गतिमान है। घनसाली बाजार में लाइट की व्यवस्था कर ली गई है। विकासखण्ड भिलगंना में मथकुडी-पंगरियाण मोटर मार्ग का 70 प्रतिशत पूरा हो गया है तथा शेष कार्य जून 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। भिलगंना में मूलगढ़-ठेला-थार्ती मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य प्रगति पर है तथा शेष कार्य जून 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। बूढ़ाकेदार व धमातौली में सहकारी बैंक की शाखा की स्थापना हेतु कार्यवाही गतिमान है।

देवप्रयाग- देवप्रयाग क्षेत्र के विकास कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिंसरियाखाल भवन निर्माण, पाॅलीटेकनिक हिण्डोलाखाल भवन निर्माण का कार्य एक महीने में आरम्भ हो जाएगा। श्री घण्टाकर्ण मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का कार्य शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा।

मुनि की रेती को पर्यटक स्थल घोषित करने के निर्देश

नरेन्द्रनगर– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि मुनि की रेती को पर्यटन क्षेत्र घोषित किया जाय। मुख्यमंत्री ने निर्देश जारी किए कि पर्यटकों की सुविधाओं तथा ट्रैफिक की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मुनि की रेती की सड़कों के चैड़ीकरण का कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि मुनि की रेती में साइनेज लगाये जाने, समुचित प्रकाश की व्यवस्था का कार्य गतिमान है। डाबरखाल से भैंस्यारों मोटर मार्ग के डामरीकरण का कार्य आरम्भ हो चुका हैं तथा जून 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। नरेन्द्रनगर घण्टाकर्ण महादेव मंदिर के पुननिर्माण, सौन्दर्यीकरण के लिए 20 लाख रूपये की राशि जारी कर दी गई है।

प्रतापनगर-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रतापनगर में डोबरा चांटी पुल को 26 जनवरी 2019 तक पूरा करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतापनगर के सेम मुखेम को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लगभग 12 करोड़ की लागत से रैन शैल्टर, शौचालय, पाथवे, लैण्ड स्केपिंग, मंदिर के आस-पास सौन्दर्यीकरण, विद्युतीकरण, जलापूर्ति अािद का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गा, सड़कों के डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य चल रहा है तथा जून 2019 तक अधिकांश कार्य पूरे कर लिए जाएगे।

टिहरी- मुख्यमंत्री द्वारा टिहरी क्षेत्र के लिए की गई कुल 22 घोषणाओं में से 11 घोषणाएं पूरी कर ली गई है तथा 9 घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान है। बताया गया कि चम्बा मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु भूमि चयनित कर ली गई है। नई टिहरी में सर्किट हाउस निर्माण पर कार्यवाही गतिमान है। नगाणी में कलैक्शन सेन्टर बनाकर ई-मण्डी से जोड़ने का कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। टिहरी के विभिन्न मोटर मार्गो के डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य गतिमान है। कोटी कालोनी के समीप हैलीपैड निर्माण का कार्य जून 2019 तक पूरा हो जाएगा।

यमुनोत्री- यमुनोत्री क्षेत्र के विकास कार्यो के तहत यमुनोत्री के मास्टर प्लान पर कार्यवाही गतिमान है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के लिए रोपवे निर्माण किया जाएगा। चिन्यालीसौड में हवाई पट्टी पर हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी। खरसाली मन्दिर के विकास हेतु दस लाख रूपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जखोल में मिनी सचिवालय को ही निरीक्षण भवन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। गंगाण पवाणी पैदल मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। भंकोली में प्राचीन महासू देवता मन्दिर के सौन्दर्यीकरण हेतु 49 लाख की डीपीआर तैयार कर ली गई है। मोरी नैटवाड में ढोढरा कंवार तक 12 किमी की मोटर रोड हेतु दो महीने मे अनुमोदन हो जाएगा। गंगनाणी में सामूहिक विवाह केन्द्र निर्माण की कार्यवाही गतिमान है। नगाणगांव के रवाडा में खेल मैदान, गंगनानी में मिनी स्टेडियम, रागगढ़ी में खेल मैदान हेतु भूमि चयनित कर ली गई है।

गंगोत्री- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि गंगोत्री क्षेत्र में नेलांग वैली एवं गरतांक गली के बीच मार्ग/झूला पुल हेतु 60 लाख रूपये की राशि आवंटित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि गंगोत्री में वाहन पार्किंग का निर्माण कार्य ओएनजीसी द्वारा करवाया जा रहा है। उत्तरकाशी में आईसीयू की व्यवस्था व रिवर फ्रन्ट डेवेल्पमेन्ट की कार्यवाही गतिमान है। धनौल्टी-बैठक में जानकारी दी गई कि आन्नद चैक पम्पिंग पेयजल योजना, बनाली पम्पिंग योजना, तहसील नैनबाग के भवन निर्माण, थत्यूड मराड मोटर मार्ग के मिसिंग, थत्यूड राजकीय इण्टर काॅलेज के भवन निर्माण धनोल्टी मास्टर प्लान की योजना पर कार्यवाही गतिमान है।

पुरोला-पुरोला में उद्यान विभाग द्वारा पुरोला/नौगांव में कृषि मण्डी की स्थापना हेतु नौगांव के धारी मल्ली नामक स्थान पर भूमि मण्डी समिति उत्तरकाशी के नाम हस्तानांतरित की जा रही है। रामासिरांई, पुरोला में नलकूप निर्माण हेतु शासन द्वारा वितीय स्वीकृति दी जा चुकी है। मोरी में दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार के लिए मोबाइल टावर की स्थापना हेतु बीएसएनएल को पत्र भेजा जा चुका हैं।

Leave A Comment