Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



पहाड़ो से ही हम तरक्की का इतिहास लिखेगें: रावत

cm-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को कुरूड में सिद्धपीठ नन्दादेवी लोकजात में शामिल हुए। मुख्यमंत्री रावत ने लोक जात के सफल संचालन हेतु 25 लाख रुपये सहित डेढ़ दर्जन घोषणाये की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि पहाड़ो से ही हम तरक्की का इतिहास लिखेगें। पलायन को रोकने के लिये आजीविका के संसाधनो को बढायेंगे। राज्य सरकार हस्तशिल्प एवं दस्तकारी को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होने कहा कि युवा आगे आये और खेती की पैदावार बढाने, दुग्ध उत्पादन तथा हस्तशिल्प को विकसित करने में अपना योगदान दे। इससे वे अपनी आर्थिकी को सुधारने का प्रयास करेंगे। उन्होने महिलाओं का आहवान करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिये हमें पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है, कि दूरदराज क्षेत्र के लोग भी धीरे-धीरे विकास की मुख्य धारा से जुडे रहे है। हमारी पुरानी शिल्पकला को आज भी देश-विदेश में काफी पसंद किया जा रहा है। इसे आगे बढ़ाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे व्यंजनो को विदेशीयों द्वारा भी काफी पसन्द किया जा रहा है। उनका कहना था, कि हमारे उत्पादन की मांग बढ रही है। सिर्फ हमें उत्पादन को बढ़ाने की कोशिश करनी है। उन्होने कहा कि जंगली जानवरो से फसलो को बचाने के लिये ठोस उपाय किये जा रहे हैं। उन्होने महिलाओं से दुग्ध उत्पादन को बढाकर आर्थिकी को मजबूत करने की अपील की है। उन्होने 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों के लिये संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिये कहा। सरकार द्वारा दुर्घटना में अपंग महिलाओं, विकलांग, बौना तथा परित्यक्तता महिलाओं के उत्थान के लिये पेंशन का प्राविधान भी किया गया है। उन्होने कहा कि अगले दो साल तक प्रदेश में 1800 महिला कांस्टेबलो की नियुक्ति के साथ ही हर थाने में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं पीआरडी व होमगार्ड में 30 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जायेगी। मुख्यमंत्री रावत ने इससे पूर्व सिद्धपीठ मां नन्दा देवी मन्दिर में जाकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया इस अवसर पर नव निर्मित तहसील के मुख्य भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री रावत ने नन्दा देवी सिद्धपीठ कुरूड को राज्य पर्यटन विभाग के मानचित्र में दर्ज कराने, घाट तहसील में उप जिला अधिकारी की नियुक्ति, कुण्ड बगड, पगना रा.उ.मा.विद्यालय का उच्चीकरण, रा.ई.कालेज धुर्मा, मोक, कुराड, हसकोटी को वित्तीय स्वीकृति, ग्राम पंचायत जाखणी, कुमजुग व बाजबगड में एएनएम सेन्टर भवन निर्माण, सितेल में प्राणमति-कनेाल घाट, लूनतरा-पालक-धूर्मा मोटरमार्ग निर्माण, सरबगड-भूरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेम सिंह भण्डारी के नाम पर सरपाणी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय, ग्राम सेरा में कारगिल शहीद हिम्मत सिंह नेगी के नाम पर स्वास्थ्य उप केन्द्र, कुरूड महिला मंगल दल को 25 हजार रुपये अनुदान देने आदि की भी घोषणा की।

Leave A Comment