Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026



पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि के साथ पूरे विश्व ने लिया योग का लाभ

हरिद्वार | पाँचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि के साथ पूरे विश्व ने योग का लाभ लिया। इस अवसर पर योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज ने नांदेड़, महाराष्ट्र से योग का शंखनाद किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ उपस्थित लाखों योग साधकों ने योग का अभ्यास किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव महाराज के जीवन पर एक पुस्तक ‘मेरा जीवन मेरा मिशन’ का भी विमोचन किया गया। पतंजलि योग समिति के माध्यम से देश के समस्त 650 जिलों, पतंजलि योगपीठ तथा हरिद्वार स्थित पतंजलि की समस्त इकाइयों में आयुष मंत्रलय, भारत सरकार के कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग का अभ्यास कराया गया। पतंजलि की विविध इकाईयों में योगदिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ पतंजलि के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, वानप्रस्थियों तथा आजीवन सेवाव्रती भाई-बहनों ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी। बैठकर करने वाले आसनों में वज्रासन, अर्द्धउष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया। पेट के बल लेटकर करने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन तथा शलभासन का आदि अभ्यास कराया गया। पीठ के बल करने वाले आसनों में उत्तानपादासन तथा पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात् प्राणायाम के क्रम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका, उद्गीथ, शीतली तथा शीतकारी प्राणयाम कराया गया। ध्यान सत्र के उपरान्त सभी उपस्थित योग साधकों को नियमित योग का संकल्प दिलाया गया। शान्तिपाठ के साथ योगसत्र का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन उद्बोधन मेें मुख्य महाप्रबंधक (ट्रस्ट) ललित मोहन ने योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राच्य ऋषि परम्परा की अनुपम भेंट है। इससे मनुष्य का न केवल शारीरिक, मानसिक अपितु सर्वांगीण विकास होता है। योग मात्र व्यायाम नहीं अपितु सम्पूर्ण जीवन पद्धति है। योग के नियमित अभ्यास से मनोदैहिक रोगों का समाधान स्वतः ही हो जाता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, अवसाद व रोगी काया सामान्य सी बात है। इन सब व्याधियों से निजात पाने का एकमात्र साधन योग ही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन से विश्व में एकता व विश्वबंधुत्व की भावना विकसित होगी। पतंजलि योगपीठ-2 के योगभवन में संचालित कार्यक्रम में आचार्यकुलम् से बहन ऋतम्भरा , निदेशक एल.आर. सैनी, प्राचार्या वंदना मेहता, पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.एन. शर्मा, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल, स्वामी परमार्थदेव, बहन अंशुल, बहन पारुल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment