Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पाक को उसकी नापाक हरकतों का कड़ा जवाब दिया जाएगा

देहरादून । विश्व संवाद केन्द्र के वार्षिकी लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता डा. राकेश सिन्हा ने कहा कि पाक को उसकी नापाक हरकतों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। कश्मीर कोई इस्लामिक जमीन नहीं, उसकी इंच-इंच जमीन पर देश का अधिकार है। शेख अब्दुला, मुफ्ती के वारिस अपनी रीति नीति तय कर लें कि उन्हें कहां रहना है। वह यहां नहीं रह सकते तो दुनिया में कहीं भी नहीं रह पाएंगे। एएमएन घोष सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र के सम्मुख उपस्थित चुनौतियां विषय पर बोलते हुए दिल्ली विवि में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डा. सिन्हा ने कहा कि जब तक हम उदार हैं, पाक का वजूद रहेगा। हम उदारता छोड़ देंगे तो पाक का नामोनिशां मिटते समय नहीं लगेगा। पुलवामा की आतंकी घटना के बाद देश न सिर्फ कड़ा बदला चाहता है, बल्कि विश्व से भी भारत को समर्थन मिल रहा है। पांडवों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पांडव पांच गांव पाकर भी खुश रहना चाहते थे। लेकिन जब उन पर युद्ध थोपा गया तो उन्होंने न सिर्फ पूरा युद्ध लड़ा और कौरवों का समूल नाश भी किया। शेख अब्दुला और मुफ्ती का जिक्र करते हुए कहा कि उनके वारिस अगर इस देश में नहीं रह सकते तो विश्व में कहीं भी उन्हें आसरा नहीं मिलेगा। यहां रहने तक ही उनकी उपयोगिता है। इसलिए वह यह तय कर लें उन्हें करना क्या है। भारतीय लोकतंत्र की खासियत कलम उठाना है तो धनुष उठाना भी। देशवासी कश्मीर मसले का अब सिर्फ समाधान चाहते हैं, चाहे वह तर्क से निकले या शक्ति के प्रयोग से। कश्मीर की जमीन पर देश के हर नागरिक का हक है। जो देशहित की बात नहीं करेगा, वह कहीं के नहीं रहेंगे। भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है। हालांकि उसे जातिवाद, व्यक्तिवाद और साम्प्रदायिकता से खतरा है। इस जहर से बचना है तो देश को सामाजिक आंदोलनों से जुड़ना होगा। देश को विनोवा भावे, डा.हेडगेवार, विवेकानंद, दयानंद सरस्वती जैसे समाज सुधारक मनीषियों की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी के लिए विष नहीं अमृत संजोना है तो लोकतंत्र के इन विरोधी तत्वों से सजग रहना होगा। कार्यक्रम में मौजूद सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि युद्ध के लिए जो मनोस्थिति बन रही है। देश उसके लिए तैयार हो रहा है।

Leave A Comment