Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



पानी बचाने के लिए , 84 साल का ‘नौजवान’ लगा रहा जी-जान

मुंबई | 84 साल के एक नौजवान हर रविवार की सुबह मुंबई के उपनगर मीरा रोड की सड़कों पर निकलते हैं। जब लोग छुट्टी के आलस में होते हैं, तब वह किसी सोसायटी में घुसकर हर फ्लैट की घंटी बजाते हैं। उनके साथ एक प्लंबर और एक वॉलंटियर होता है। वह हर फ्लैट के नल चेक करके उनकी मरम्मत कराते हैं। इस तरह बूंद-बूंद टपकता पानी बचाकर उन्होंने पिछले 12 साल में करीब 3 करोड़ लीटर पानी को बर्बाद होने से बचाया है। वह शख्स हैं आबिद सुरती। लेखक, नाटककार, पटकथाकार, कार्टूनिस्ट, चित्रकार, पत्रकार और पर्यावरणविद आबिद सुरती। वह 80 साल की उम्र तक 80 किताबें लिख चुके हैं। उन्होंने भारत को पहला सुपर हीरो बहादुर दिया और लाखों-करोड़ों लोगों की होठों पर मुस्कान लाने वाला किरादार ढब्बूजी भी रचा। 12 साल पहले की बात है। आबिद अपने दोस्त के घर गए, तो वहां एक नल से पानी टपकता देखा। उन्होंने अंदाजा लगाया कि एक महीने में एक हजार लीट पानी इसी टप-टप में बह जाता होगा। बस उसी दिन ठान लिया कि यह टप-टप रोकनी है। आबिद कहते हैं, ‘मैं बेहद मामूली जगहों पर रहा हूं। वहां मैंने जरा से पानी पर लोगों को किट-किट करते देखा है। इसलिए मैं पानी बचाने में जुट गया।’ उनका कहना है, ‘मैं गंगा को तो नहीं बचा सकता, लेकिन पानी की बर्बादी तो रोक ही सकता हूं।’ आबिद ने मुहिम शुरू करने के लिए एक बूढ़े प्लंबर से पूछा था, ‘मैं हर रविवार को तीन घंटे तक लोगों के घर जाकर उनके नल मुफ्त में दुरुस्त कराऊंगा। आप इस काम के कितने पैसे लोगे?’ प्लंबर सिर खुजाते हुए बोला था, ‘जब आप किसी से इस काम के पैसे नहीं लोगे, तो मैं आपसे कैसे लूंगा?’ आबिद ने इस काम के लिए वन मैन एनजीओ ‘ड्रॉप डेड फाउंडेशन’ बनाया। आबिद बताते हैं, ‘बहुत से लोग मेरे एनजीओ से जुड़ना चाहते हैं। मैं उनसे कहता हूं कि यह तो वन मैन एनजीओ है, आप भी इसी तरह काम शुरू कर दो। जगह-जगह बहुत से लोग ऐसा करने भी लगे हैं।

Leave A Comment