Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



पिता के बाद बेटा भी हुआ लापता, जानिए खबर

talash

रुद्रप्रयाग। तहसील रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत क्यूड़ी के खड़पतिया गांव निवासी अंकित का पिछले छह दिन से सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन और पुलिस इस मामले में पूरी तरह ढिलाई बरते हुए हैं। 14 वर्षीय अंकित 26 जून को अपने ननिहाल बाड़व से अपने घर क्यूड़ी (खड़पतिया) के लिए निकला था। नाना सुरेन्द्र सिंह ने अपने नाती को मोहनखाल में बस में बिठाया था। लेकिन जब अंकित घर नहीं पहुंचा तो उसकी ढूंढ-खोज शुरू हुई। पता करने पर यह जानकारी मिली कि उसे सनबैंड पर अंतिम बार देखा गया था। मोहनखाल रुद्रप्रयाग और चमोली जिले की सीमा में होने के कारण राजस्व पुलिस घिमतोली ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को रेगुलर पुलिस पोखरी के हैंडओवर की कार्रवाई शुरू की। लेकिन अभी तक मामला रेगुलर पुलिस को हैंडओवर नहीं हुआ है। ऐसे में अंकित के परिजन चिंतित हैं और उन्हें डर है कि कहीं अंकित के पिता की तरह वह भी हमेशा के लिए गायब न हो जाये। अंकित के पिजा सूरज सिंह नेगी बीआरओ के गौचर कार्यालय में तैनात थे। यहां से उनकी पोस्टिंग अरूणाचल हुई थी। करीब ढाई वर्ष पूर्व वह अरूणाचल के लिए रवाना हुए थे। उनका सामान तो अरूणाचल स्थित बीआरओ कार्यालय पहुंचा, लेकिन वह नहीं पहुंचे। आज तक उनके गायब होने के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। अंकित के नाना अपने नाती की खोजबीन के लिए कभी डीएम कार्यालय तो कभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कहीं से भी उन्हें उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है। नाना सुरेन्द्र सिंह बताते हैं कि सभी संभावित स्थानों पर पता करने के बाद भी नाती का कुछ भी सुराग नहीं लग पा रहा है। जब से नाती लापता हुआ है, तब से भटक रहे हैं। उसकी मां का घर में रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मामले से जुड़ी फाइल पटवारी चैकी घिमतोली से महज बीस किमी दूर थाना पोखरी तक नहीं पहुंच पाई है।  वहीं राजस्व उपनिरीक्षक पंकज राणा का कहना है कि मामले से जुड़ी फाइल रेगुलर पुलिस पोखरी के नाम रजिस्ट्री कर दी गई है। लेकिन थाने में पता करने पर जानकारी मिली है कि रजिस्ट्री अभी पहुंची नहीं है।

Leave A Comment