Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पिरूल से ऊर्जा उत्पादन में तेजी गति प्रदान की जाए : मुख्य सचिव

देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में पिरूल नीति के तहत प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को स्वीकृत करने हेतु गठित परियोजना अनुमोदन समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक पिरूल से ऊर्जा उत्पादन को तेजी से गति प्रदान की जाए। बैठक में बताया गया कि पिरूल नीति के अन्तर्गत उरेडा एवं वन विभाग नोडल एजेंसी हैं। उरेडा द्वारा इसके लिए प्रस्ताव आमन्त्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक कुल 21 प्रस्ताव जिसमें प्राप्त हुए। इसमें 20 प्रस्ताव पिरूल से विद्युत उत्पादन एवं एक प्रस्ताव पिरूल से ब्रिकेट बनाने के लिए शामिल है। बैठक के दौरान पिरूल नीति के अन्तर्गत 25 किलोवाट के 20 प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रोजेक्ट लगाने के इच्छुक लोगों और संस्थाओं को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि लाभार्थियों को बैंकों से बिना कोलेटरल ऋण दिलाने के लिए बैंकर्स से बातचीत की जाए। इसके साथ ही जनपद स्तर पर जिलाधिकारी को एमएसएमई नीति के लाभार्थियों को मिलने वाली लाभ भी प्रदान किए जाएं। इसके तहत उत्पादित विद्युत को यूपीसीएल द्वारा क्रय की जाएगी। इसके लिए ग्रिड फीजिबिलिटी की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि पिरूल नीति से क्षेत्रवासियों विशेषकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि पिरूल संयंत्र तक जंगलों से पिरूल कलेक्ट करने में स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि चीड़ की पत्तियों से हर साल 150 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। मुख्य सचिव ने कहा कि गर्मियों के दिनों में पिरूल वनाग्नि का कारण बन जाता है। पिरूल पर तेजी से आग फैलती है, जो पूरे जंगल को चपेट मे ले लेती है, इससे वन संपदा के साथ जनहानि एवं पशुहानि भी होती है। मुख्य सचिव ने कहा कि वनों को आग से बचाने में यह प्रोजेक्ट बहुत ही कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के वनों और वन्य जीव जन्तुओं को बचाने के साथ ही रोजगार की सम्भावनाएं बढ़ाने के लिए हम सभी को पिरूल से विद्युत उत्पादन को सफल बनाने के हर सम्भव प्रयास करने होंगे। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, औद्योगिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, वन पंचायतों एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहित किया जाए।

Leave A Comment