Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



पीएम ने मूर्तियों को तोड़े जाने पर जाहिर की नाराजगी

pm-narendra-modi

तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की घटना के बाद राज्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की है. पीएम ने मूर्तियों को तोड़े जाने पर नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि पीएम ने त्रिपुरा में लेनिन की मूर्तियां और तमिलनाडु में पेरियार की मूर्तियों को तोड़े जाने पर यह बात कही है. उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के लिए कहा है. इसी के साथ केंद्र ने राज्य सरकार को हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया गया है. गृहमंत्रालय ने साफ कहा कि इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए। बता दें कि पेरियार की मूर्ति के नुकसान पहुंचाने की घटना भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ घंटे बाद हुई है। पेरियार की प्रतिमा तिरूपत्तुर निगम कार्यालय के अंदर लगी थी, जिसे रात करीब 9 बजे निशाना बनाया गया। पेरियार की मूर्ति के चश्मे और नाक को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिन लो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें एक बीजेपी का सदस्य और दूसरा सीपीआई का कार्यकर्ता है. इससे पहले त्रिपुरा के बेलोनिया में बुलडोजर की मदद से रूसी क्रांति के नायक व्लादिमिर लेनिन की मूर्ति को गिरा दिया गया था. मूर्ति गिराने के दौरान लोग भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे. त्रिपुरा के एसपी कमल चक्रवर्ती के मुताबिक सोमवार को दोपहर 3.30 बजे के करीब बीजेपी समर्थकों ने इसे अंजाम दिया. वहीं त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के बाद से राज्य के कई इलाकों से तोड़फोड़ और हिंसा की खबरें भी आई हैं. लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने के बाद भाजपा नेता एच राजा के बयान से तमिलनाडु में विवाद उत्पन्न हो गया था. फेसबुक पोस्ट में द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक रामासामी के खिलाफ टिप्पणी करने की राज्य के कई नेताओं ने निंदा की. मु्द्दे को राजा का निजी विचार बताते हुए भाजपा की राज्य इकाई ने जब खुद को किनारे कर लिया तो इसके बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया था। द्रमुक, एमडीएमके और वाम पार्टियों सहित राजनीतिक दलों ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राजा के बयान की निंदा की थी. द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने उन्हें गुंडा एक्ट में गिरफ्तार करने की मांग की. राजा ने तमिल में लिखे फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘लेनिन कौन है और लेनिन तथा भारत के बीच क्या संबंध है? भारत का कम्युनिस्टों से क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा हटाई गई, कल तमिलनाडु में ईवी रामसामी की प्रतिमा भी हटाई जाएगी।’

Leave A Comment