Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



पीएम मोदी का विरोध करने जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश गिरफ्तार

हल्द्वानी/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करने रुद्रपुर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बस के अंदर से ही काली जैकेट लहराई और कहा कि चैकीदार चोर है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, किसानों की कर्ज माफी और उत्तराखंड के लिए विशेश पैकेज सहित कई मसलों पर मोदी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। मोदी सरकार ने सिर्फ घोषणा की, काम के नाम पर जनता को छला है। चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की जनता के साथ तमाम दावे किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद धरातल पर एक काम भी नहीं दिखा। जनता बीजेपी के मंसूबों को समझ चुकी है। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड के हरिद्वार तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जहरीली शराब से हुए नर संहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश सरकारों की संवेदनहीता, 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य के किसानों से की गई कर्ज माॅफी व गन्ना किसानो ंके बकाये भुगतान की वादाखिलाफी तथा राफेल लडाकू विमान खरीद में करोडों रूपये के भ्रष्टाचार व बेरोजगारों के भविष्य के साथ किये गये खिलवाड़ के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड आगमन पर रूद्रपुर में काले झण्डे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में हरिद्वार तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जहरीली शराब से लगभग 150 से अधिक लोगों की असमय मौत हो गई परन्तु प्रधानमंत्री ने इस पर संवेदना का एक शब्द भी नहीं कहा तथा उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश सरकारें भी संवेदनहीन बनी रहीं। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड दोनों राज्य सरकारों अकर्मण्यता के कारण इतना बड़ा नरसंहार हुआ। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने अपनी प्रत्येक चुनावी सभाओं में राज्य के किसानों से वादा किया था कि प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा तथा गन्ना किसानों के बकाये का 15 दिन के अन्दर भुगतान किया जायेगा। आज राज्य की भाजपा सरकार को दो साल होने को हैं परन्तु अभी तक न तो किसानों का कर्ज माॅफ हुआ है और न ही गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान हो पाया है तथा किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। विरोध प्रदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह , नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल, आदेश चौहान , हरीश धामी, फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व सांसद के.सी. सिंह बाबा, महेन्द्र पाल सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, हरीश चन्द्र दुर्गापाल, अनुसूया प्रसाद मैखुरी, महिला अध्यक्ष सरिता आर्य, अल्पसंख्यक अध्यक्ष ताहिर अली, जय सिंह गौतम गिरफ्तारी दी, जिन्हें गदरपुर तहसील लाया गया जहां पर रिहा किया गया।

Leave A Comment