Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पूर्व वित्त मंत्री के निधन से बॉलिवुड में शोक की लहर

24 अगस्त को देश के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का दिल्ली के एम्स में दोपहर 12.07 बजे निधन हो गया। जानकारी हो कि जेटली को एम्स में 9 अगस्त भर्ती कराया गया था और कई क्षेत्रों के वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनका इलाज कर रहा था। अस्पताल के सूत्रों ने इससे पहले उनके जीवन रक्षक प्रणाली पर होने की जानकारी दी थी। जेटली पेशे से वकील थे और बीजेपी सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने वित्त और रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला और कई बार सरकार के लिए संकटमोचक भी साबित हुए। अरुण जेटली के निधन से जहां राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं फिल्मी हस्तियों ने भी जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अजय देवगन से लेकर अनिल कपूर करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने जेटली को याद किया। अजय देवगन ने ट्वीट किया, ‘अरुण जेटली जी के निधन से बहुत दुखी हूं। देश के लिए उनकी गतिशील दृष्टि का मुरीद रहा। वह एक ऐसा नेता थे जिनसे बात करके मुझे बहुत खुशी होती थी। इस दुख की घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।’सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ट्वीट किया, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आपके निधन से देश में एक खालीपन सा आ गया है। मेरी संवेदनाएं और प्यार परिवार के साथ हैं।’अनिल कपूर ने भी अरुण जेटली को याद करते हुए लिखा, ’20 साल पहले मैं अरुण जेटली जी से पहली बार मिला था और तभी से मैं उनका मुरीद हो गया था। उनके निधन से देश को भारी क्षति हुई है। वह हमेशा याद आएंगे। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’ और भी कई फिल्मी हस्तियों ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी है।

Leave A Comment