Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



पेंटिंग प्रदर्शनी ’द फ्लावर शो’ का उद्घाटन

NICE-DOON

देहरादून। प्रसिद्ध चित्रकार शबनम आनंद सिंह द्वारा पेंटिंग प्रदर्शनी ’द फ्लावर शो’ का उद्घाटन आज म्यूज आर्ट गैलरी में हुआ। फूलों के विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए वाटर कलर व एक्रेलिक से बनी पेंटिग्स को प्रदर्शनी में सजाया गया है। शबनम आनंद सिंह व इन्द्रलोक होटल के ओनर सी.पी.डंग सहित अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। शबनम ने पेंटिंग्स के बारे में बातचीत के दौरान कहा कि दुनिया भर में सिर्फ फूल ऐसे होते हैं जिन्हें समझने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नही होती, क्योकि फूल हमेशा भावबोधक होते हैं। शबनम ने कहा कि, यह प्रदर्शनी उनके लिए खास महत्व रखती है क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने शहर में पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी है। इस प्रदर्शनी में ’अ सितंबर साॅन्ग’,’सैफराॅन’, ’एसेंस आॅफ हाॅनेस्टी’, ’आॅर्चिड’, ’प्योरिटी’, ’लिली’, ’व्हाइट पैशन’, ’मिडनाइट स्काई’, ’द काम’, ’फ्लेम्स आॅफ पैशन’, नामक तीस से अधिक पेंटिंग को प्रदर्शित किया गया है, जिनकी कीमत 45 हजार से डेढ़ लाख रूपये तक है। शबनम आनंद सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध चित्रकार हैं। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम, यूएसए, जापान, आॅस्ट्रेलिया सहित भारत के दिल्ली व मुंबई जैसे बड़े शहरों में पेंटिग की प्रदर्शनियां लगायी है। लिबर्टी आॅफ लंदन, माक्र्स एंड स्पेन्सर ने शबनम आनंद की पेंटिंग के मुख्य खरीदारों में शामिल हैं। प्रदर्शनी में उपस्थित साश्वती तालुकदार ने शबनम आनंद की पेंटिंग्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी पेंटिंग हमेशा तेजस्वी व उत्तम होती है। शबनम की पंेटिंग्स में फूलों के पूरे जीवनकाल को धैर्य व रंगों के बखूबी संयोजन के साथ देखने को मिलता है। प्रदर्शनी में शबनम आनंद सिंह की मां सीमा आनंद सहित दून आर्ट सोसाइटी की प्रेजीडेंट साश्वती तालुकदार, कला केन्द्र के ओनर कर्नल दुग्गल, केंब्रिन हाॅल स्कूल से सीनियर एजुकेटर शांति स्वरूप, जतिंदर शर्मा, हिमालया ड्रग कंपनी से नीलम मिसाल, इन्द्रलोक होटल के ओनर सी.पी.डंग, कविता चैहान व अन्य चित्रकला प्रेमी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी देखने आये लोगों ने शबनम आनंद द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स को खूब सराहा।

Leave A Comment