Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में शक्ति पंप ने रखा कदम

pump

देहरादून। भारत के अग्रणी एनर्जी एफ़ीशिएंट स्टेनलेस स्टील और सोलर इंटीग्रेटेड पंप बनाने वाली शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड जो 110 देशो में अपने उत्पादों को निर्यात करती है, ने शनिवार को पिथमपुर, सेक्टर-3, में अपने पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। भारत के सभी बड़े सोलर इंटीग्रेटर्स और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स में अनुसंधान करने वाले पांच आईआईटी के प्रोफ़ेसर इस उद्घाटन में सम्मिलित हुए। शक्ति पंप इंडिया लिमिटेड कृषि, औद्योगिक, घरेलू और बागवानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के पंपिंग समाधान के लिए जाना जाता है। इस नए संयंत्र के माध्यम से कंपनी भारत में निर्मित नए उत्पाद बाज़ार में लाएगी। नई इकाई सौर चलित ड्राइव हाइब्रिड इनवर्टर, मोटर स्टार्टर्स और अन्य पॉवर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण करेगी। संयंत्र में सालाना 1 लाख वीएफडी और इनवर्टर के निर्माण की क्षमता है। कंपनी इस वित्त वर्ष में 10,000 वीएफडी उत्पादन करके पहले वर्ष में लगभग 10 प्रतिशत क्षमता का उपयोग करने की योजना बना रही है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, शक्ति पंप (इंडिया) लिमिटेड दिनेश पाटीदार ने बताया -“यह संयंत्र अद्वितीय हैं क्योंकि हमारे पास अनुसंधान और विकास इकाई और उत्पादन इकाई एक ही स्थान पर है। यह अन्य प्रमुख उत्पादकों से अलग है जिनकी डिजाइन इकाई (अनुसन्धान और विकास) और निर्माण अलग अलग स्थानों पर है। नया संयंत्र मध्य भारत में इलेक्ट्रॉनिक और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा और इस क्षेत्र में कुशल श्रमिकों को भी बढ़ावा देगा।’’ शक्ति पंप का ‘अनुसंधान और विकास’ भारत सरकार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) ने शक्ति पंप को इन हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट के लिए सम्मानित किया।आगे पाटीदार ने बताया- “कंपनी इस नई सुविधा से तीन तरह के उत्पादों का निर्माण करेगीः इलेक्ट्रिक मोटर ड्राइव (वीएफडी) (1-10 एचपी)- विभिन्न प्रकार के मोटर्स के लिए एक सार्वभौमिक ड्राइव श्रृंखला है, इलेक्ट्रॉनिक मोटर स्टार्टर्स (1-100एचपी) – सॉफ्ट स्टार्टर और अन्य डिजिटल स्टार्टर्स, और हाइब्रिड इनवर्टर (1-10 केवीए)। शक्ति पंप द्वारा बनाया गया यह ड्राइव सौर पंपिंग उद्योग, प्रोसेस उद्योग, और कपड़ा उद्योग क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां भी गति नियंत्रण की आवश्यकता होती है जैसे कन्वेयर, एक्सट्रूडर, पंप, पंखे, कंप्रेसर इत्यादि वहां यह उपयोगी सिद्ध होगा।“ वैश्विक चर आवृत्ति ड्राइव बाजार 2016 से 2021 तक 5.94 प्रतिशत के सीएजीआर में बढ़ने का अनुमान है। 2021 तक, यह बाजार कुल 24.8 अरब डॉलर का होगा।

Leave A Comment